फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Electricity supply disrupted in 24 societies and sectors, causing problems

Gurugram News: 24 सोसाइटियों समेत सेक्टरों में बाधित रही बिजली, परेशानी

Tue, 02 Sep 2025 07:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 07:49 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply disrupted in 24 societies and sectors, causing problems
दोपहर तक गुल रही बिजली, फॉल्ट के कारण रहा संकट, विद्युत अधिकारियों ने फोन भी न उठाए
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बारिश के कारण मिलेनियम सिटी में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। द्वारका एक्सप्रेसवे के पास की 24 सोसाइटियों समेत सेक्टरों, मोहल्लों और कॉलोनियों के लाखों लोग सोमवार रात से मंगलवार शाम तक बिजली के लिए परेशान रहे। प्रशासन ने बारिश को देखते हुए वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी लेकिन बिजली न होने और इनवर्टर की बैटरी खत्म हो जाने के कारण लोगों की दिक्कतें और बढ़ गईं। लोगों ने बताया कि विद्युत अधिकारियों ने न तो फॉल्ट की जानकारी दी और न ही लोगों के फोन उठाए। हेल्पलाइन नंबर भी हेल्प लेस साबित हुआ।
सोमवार शाम को तेज बारिश के बाद सेक्टर-107 के 220 केवी सबस्टेशन में खराबी आ गई, जिस वजह से 24 सोसाइटियों में रहने वाले लोग बेहाल हो गए। पूरी रात यहां बिजली नहीं आई। वहीं, अन्य इलाकों में भी बार-बार बिजली गुल होती रही। सेक्टर-15, सिविल लाइंस, मोहियाल कॉलोनी, सेक्टर-44, सेक्टर-48, पटेल नगर, कीर्ति नगर समेत, बस स्टेशन रोड, सोहना रोड के क्षेत्रों में भी बिजली न आने से लोगों की दिक्कतें रहीं। इनवर्टर के काम न करने के कारण लोग गर्मी और उमस से बेहाल हो गए। वहीं, पानी की मोटर न चलने से छतों पर लगी पानी की टंकी भी नहीं भरी जा सकी।
विज्ञापन


द्वारका एक्सप्रेसवे पर यहां नहीं रही लाइट
220 केवी बिजली सबस्टेशन में आई खराबी के कारण रात भर एम3एम वुडशायर, आरओएफ, ब्रिस्क लुंबनी, बीपीटीपी एम्सटोरिया, ग्रैंड इवा, एक्सपीरियन, गोदरेज मेरिडियन, अदानी ओइस्टर ग्रैंड, एमरेल्ड बे, चिंतल्स सेरेनिटी, सिग्नेचर ग्लोबल सोलेरा, इमार गुड़गांव ग्रीन्स, सत्या हर्मिटेज, गुरुग्राम ग्रीन, एटीएस ट्रंप, विंडचैंटस, पारस ड्यूज समेत सोसाइटियों में बिजली नहीं आई। इन सोसाइटियों में पूरी रात बिजली के लिए जनरेटर चला, जबकि कई कॉलोनियों, मोहल्लों और क्षेत्रों में बिजली गुल होने से लोग इनवर्टर पर निर्भर रहे जो ज्यादा देर तक नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


न ऑनलाइन क्लास कर पाए, न वर्कफ्रॉम होम
मोहियाल कॉलोनी में रहने वाले सिनॉय दत्ता ने बताया कि कंपनी ने वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी लेकिन बिजली न आने से दिक्कतें रहीं। सेजल सिंह ने बताया कि चार घंटे ही काम कर सकी, इसके बाद इनवर्टर ठप हो गया। प्रोफेशनल्स की तरह ही बच्चों को ऑनलाइन क्लास करने में भी इसी वजह से दिक्कतें आई। अभिभावकों ने बिजली अधिकारियों से मांग की है कि बिजली का ऐसा नेटवर्क बढ़ाए और क्षमता बढ़ाएं ताकि कटौती और फॉल्ट कम से कम हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed