{"_id":"62d40d7f801a462e33419bb7","slug":"electricity-and-water-problem-in-depth-in-sector-45-gurgaon-news-noi6598947120","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर 45 में गहराई बिजली और पानी की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर 45 में गहराई बिजली और पानी की समस्या
विज्ञापन
गुरुग्राम। रविवार को छुट्टी वाले दिन सेक्टर-45 के निवासी बिजली और पानी की किल्लत से परेशान रहे। सेक्टर-45 में सुबह 11 बजे से शाम 5.30 बजे तक बिजली नहीं थी। बगैर सूचना कटी बिजली के कारण यहां रहने वाले लोग परेशान थे। 6.30 घंटे बाद बिजली आई तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय एसडीओ ने सूचना दी कि पावर हाउस में वीसीबी इंटरलॉकिंग सिस्टम में गड़बड़ी आने के कारण सेक्टर-45 के कुछ हिस्सों में बिजली नहीं थी। कुछ हिस्सों में दूसरी जगहों से बिजली जोड़कर बिजली का इंतजाम किया गया।
इलाके के सामाजिक कार्यकर्ता संजीव सक्सेना ने बताया कि यहां इतनी देर बिजली कटौती बगैर सूचना के होती है, हमें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि पुनीत पाहवा ने बताया कि सुबह 11 बजे बिजली काटी गई। पूरे दिन हम लोगों ने बिजली का इंतजार किया। बिजली निगम के अधिकारियों को किसी किस्म के फॉल्ट या मरम्मत की सूचना देनी चाहिए।
मोटर खराब होने के कारण नहीं आ रहा पानी
सेक्टर-45 के यूजी टैंक से सेक्टर में पानी की आपूर्ति के पंप के तार टूटने के कारण शनिवार की शाम से यहां पानी की आपूर्ति बाधित है। सेक्टर में करीब 4 हजार परिवार रहते हैं। यहां के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने बताया कि शनिवार से यहां पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। लोगों की टंकियों में कुछ पानी था, इससे रविवार को काम चला। कुछ लोगों ने टैंकर मंगाए। रविवार की सुबह और शाम भी पानी नहीं आया। सेक्टर-45 में रहने वाली आस्था अस्थाना ने बताया कि रविवार के दिन पानी नहीं होने से काफी मुश्किल आती है। छुट्टी वाले दिन काम बाधित होते हैं। संजीव सक्सेना ने कहा कि नगर निगम में जाने के बाद सेक्टर की हालत और ज्यादा खराब हुई है। इस संबंध में नगर निगम के कार्यकारी अभियंता विशाल गर्ग ने बताया कि सेक्टर में पानी की आपूर्ति तो हो रही है, मगर बगैर मोटर के। पानी को प्रेशर के साथ आपूर्ति करने के लिए मोटर चलाई जाती है। शनिवार की शाम यह मोटर खराब हुई थी, रविवार देर रात तक लगकर हम मोटर दुरुस्त कर देंगे। सोमवार से यहां पानी आने लगेगा।