फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Elderly man jumped in front of the train

'जिंदगी से थक गया हूं': बुजुर्ग ने ट्रेन के आगे दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं

Thu, 20 Aug 2026 09:31 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: Akash Dubey Updated Thu, 20 Aug 2026 09:31 PM IST
सार

19 अगस्त देर रात दौलताबाद के पास प्रदीप कुमार अरोड़ा (72) ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को सुसाइड नोट मिला, जिसमें उन्होंने जिंदगी से थकने की बात लिखी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Elderly man jumped in front of the train
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के गुरुग्राम जिले के दौलताबाद फ्लाईओवर के पास 19 अगस्त की देर रात करीब 2 बजे एक बुजुर्ग ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर गुड़गांव रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस को जांच के दौरान बुजुर्ग के पास से सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में लिखा था कि मैं अपनी जिंदगी से थक गया हूं। मेरी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं है। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

मृतक की पहचान सेक्टर-43, सुशांत लोक-1 निवासी प्रदीप कुमार अरोड़ा (72) के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि बुजुर्ग (मृतक) कई साल पहले इंडियन बैंक में असिस्टेंट जनरल मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जांच अधिकारी बाबू लाल ने कहा कि आत्महत्या मामले में कोई संदिग्ध बात सामने आती है तो उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed