कुत्तों पर कब कसेगी नकेल: गुरुग्राम में आठ साल की मासूम पर हमला, बच्ची का चेहरा नोंचा... होगी सर्जरी
दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक आठ साल की मासूम बच्ची को लावारिस कुत्ते ने जख्मी कर दिया। गुरुग्राम में सेक्टर-23ए इलाके में शुक्रवार शाम घटना हुई।
विस्तार
बच्ची का चेहरा कई जगह से नोंचा
बच्ची के पिता मोहन सिंह ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं। पत्नी रेखा घरों में साफ-सफाई का काम करती है। शुक्रवार शाम को बच्ची लक्ष्मी खेलने के लिए गई थी। इस दौरान एक लावारिस कुत्ते ने बच्ची पर अटैक कर दिया और उसे बुरी तरह से काट कर जख्मी कर दिया।
सेक्टर-23ए में जिस कुत्ते ने बच्ची को काटा है उसको पकड़ने के लिए टीम को भेजा है। उसे पकड़कर उसका अवलोकन किया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सेक्टर में वैक्सीनेशन अभियान भी चलाया जाएगा। - डॉ आशीष सिंगला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नगर निगम, गुरुग्राम।