{"_id":"6894ed0437a4b1c07b0e1bc8","slug":"education-gurgaon-news-c-24-1-gr11004-116865-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: यूथ...चौथी मेरिट लिस्ट के तहत दाखिले के लिए नौ तक करें फीस जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: यूथ...चौथी मेरिट लिस्ट के तहत दाखिले के लिए नौ तक करें फीस जमा
विज्ञापन
हथीन। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में चौथी मेरिट लिस्ट के तहत दाखिला प्रक्रिया जारी है। जिन छात्रों का नाम चौथी मेरिट लिस्ट में आया है वह नौ अगस्त तक अवश्य फीस जमा करें। हालांकि इससे पहले छात्रों को आठ अगस्त तक अपने दस्तावेजों का सत्यापन अनिवार्य रूप से करवाना होगा।
राजकीय आईटीआई हथीन के प्राचार्य योगेंद्र सिंह ने बताया कि चयनित छात्रों को संस्थान की ओर से व्यक्तिगत रूप से मोबाइल संदेश और फोन कॉल के माध्यम से सूचित किया जा रहा है ताकि वे निर्धारित समय सीमा में प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकें। उन्होंने कहा कि दस्तावेज सत्यापन और समय पर फीस भुगतान की प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही छात्रों का दाखिला पूर्ण और सीट सुरक्षित मानी जाएगी। संवाद