फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dwarka Expressway Includes Eight Lanes Single Pillar Built With Cost of 9000 CR Know Other Features

Dwarka Expressway Inauguration: 9000 करोड़ की लागत, आठ लेन और सिंगल पिलर पर नौ किमी; जानें खासियत

Mon, 11 Mar 2024 01:25 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 11 Mar 2024 01:25 PM IST
सार

Dwarka Expressway News: दिल्ली-हरियाणा के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव से पहले द्वारका एक्सप्रेसवे की सौगात दी। कुल 29.5 किलोमीटर के एक्सप्रेसवे में से 19 किलोमीटर का हिस्सा गुरुग्राम से होकर गुजरता है। ये हाईवे दिल्ली जयपुर को जोड़ता है।

विज्ञापन
Dwarka Expressway Includes Eight Lanes Single Pillar Built With Cost of 9000 CR Know Other Features
द्वारका एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Dwarka Expressway Route: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। उनके कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली थी। कर ली हैं। पीएम ने यहां गुरुग्राम में देश भर में लगभग एक लाख करोड़ रुपये की 112 बड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुग्राम में एक रोड शो में शामिल हुए। यहां उन्होंने करीब देशभर के लिए एक लाख करोड़ की 112 नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट की योजनाओं का लोकार्पण किया। जिसकी वजह से दिल्ली और गुरुग्राम के एनएच-48 पर लोगों को ट्रैफिक से राहत मिलेगी। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ द्वारका एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया। पीएम कुछ ही देर में गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। दिल्ली से भाजपा के मौजूदा सांसद और आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार गुरुग्राम पहुंचे और पीएम मोदी का स्वागत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नौ हजार करोड़ से बन रहा है द्वारका एक्सप्रेसवे
करीब नौ हजार करोड़ की लागत से बन रहे द्वारका एक्सप्रेसवे की सौगात मिली। कुल 29.5 किलोमीटर के एक्सप्रेसवे में से 19 किलोमीटर हिस्सा गुरुग्राम से होकर गुजरता है। इसे अंतिम रूप देने के लिए एनएचएआई के अधिकारी सुधार और सौंदर्यीकरण के कार्यों में जुटे हैं। दिल्ली में करीब नौ किलोमीटर पैच का काम जून माह तक पूरा होने की संभावना है।

चार हिस्सों में विभाजित है एक्सप्रेसवे
एक्सप्रेसवे को चार हिस्सों में विभाजित किया गया है। इसमें पहला हिस्सा महिपालपुर के पास शिव मूर्ति से द्वारका तक जोड़ता है। दूसरा द्वारका अर्बन एक्सटेंशन रोड (यूईआर) से बजघेरा तक जोड़ता है। तीसरा हिस्सा बजघेरा से बसई रेल ओवरब्रिज (दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर) है। चौथा हिस्सा बसई आरओबी से खेड़की दौला तक है। इसमें गुरुग्राम में पड़ने वाले राजमार्ग के हिस्से में क्लोवरलीफ इंटरचेंज शामिल है, यह दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस वे (एनएच -48) और खेड़की दौला के पास दक्षिणी पेरिफेरल रोड (एसपीआर) को जोड़ेगा।

आईजीआई एयरपोर्ट के बीच कनेक्टिविटी होगी बेहतर
राव ने कहा कि द्वारका एक्सप्रेसवे एक्सप्रेसवे के आरंभ होने से गुरुग्राम और दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। साथ ही इस परियोजना में सड़क परिवहन की चार श्रेणी जोकि टनल, अंडरपास, फ्लाईओवर तथा फ्लाईओवर के ऊपर फ्लाईओवर होंगे।

हरियाणा वाले हिस्से में इस एक्सप्रेसवे की लंबाई 18.9 किलोमीटर तथा दिल्ली वाले क्षेत्र में 10.1 किलोमीटर है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम के निवासियों के लिए सरकार की यह एक बड़ी सौगात है। इस एक्सप्रेसवे के आरंभ होने से न केवल गुरुग्राम बल्कि एनसीआर क्षेत्र में सड़कों के ढांचागत तंत्र को नया विस्तार मिलेगा। जिसका लाभ इस क्षेत्र के नए सेक्टरों में रहने वाले लोगों को भी होगा।

पहला 8 लेन का एलिवेटेड एक्सप्रेसवे
लगभग 9000 करोड़ रुपये की लागत से देश का पहला 8 लेन का एलिवेटेड एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है। जिसमें 9 किलोमीटर लंबाई में सिंगल पिलर पर आठ लेन का 34 मीटर चौड़ा एलिवेटेड रोड भी है जोकि देश में अपनी तरह का पहला एलिवेटेड रोड है। हरियाणा में यह एक्सप्रेसवे पटौदी रोड (एसएच-26) में हरसरू के पास और फर्रुखनगर (एसएच-15 ए) में बसई के पास मिलेगा।

इसके अलावा यह दिल्ली-रेवाड़ी रेललाइन को गुरुग्राम के सेक्टर-88 (बी) के पास और भरथल में भी क्राॅस करेगा। एक्सप्रेसवे गुरुग्राम जिले में प्रस्तावित ग्लोबल सिटी के साथ-साथ सेक्टर - 88, 83, 84, 99, 113 को द्वारका सेक्टर-21 से जोड़ेगा।

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर वाहनों का दबाव कम होगा
द्वारका एक्सप्रेसवे शुरू होने से दिल्ली-जयपुर हाईवे पर वाहनों का दबाव कम होगा। अभी वाहनों के दबाव के कारण सरहौल बॉर्डर समेत खेड़कीदौला तक कई जगहों पर लोगों को रोजाना जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। द्वारका एक्सप्रेसवे खुलने से हाईवे पर वाहनों का दबाव कम होगा और लोगों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed