फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   During the 'Bharat Milap', Shri Ram and Bharat embraced; Lal Kuan Chowk resounded with chants of 'Jai Shri Ram'.

Gurugram News: भरत मिलाप में गले मिले श्रीराम-भरत, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा लाल कुआं चौक

Thu, 22 Oct 2026 06:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
During the 'Bharat Milap', Shri Ram and Bharat embraced; Lal Kuan Chowk resounded with chants of 'Jai Shri Ram'.
फोटो कैप्शन- लाल कुआं चौक पर भरत ने भगवान श्रीराम से गले मिलकर किया अभिवादन, भावुक हुए श्रद्धालु।
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। 13 दिनों तक चले श्री रामलीला मंचन के समापन और दशहरे पर रावण दहन के बाद लाल कुआं चौक पर श्री रामलीला कमेटी की ओर से भव्य भरत मिलाप कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शहरवासी मौजूद रहे। कमेटी प्रधान राजकुमार चुटानी, निर्देशक नरेश गर्ग और सह-निर्देशक संदीप अग्रवाल के निर्देशन में कलाकार ढोल-नगाड़ों के साथ चौक पहुंचे। भरत मिलाप के भावुक प्रसंग में हनुमान जी ने भरत को श्रीराम के अयोध्या आगमन की सूचना दी। इसके बाद भरत और शत्रुघ्न ने श्रीराम, लक्ष्मण व सीता का स्वागत किया। श्रीराम और भरत के गले मिलने पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा की और जय श्रीराम के जयकारे लगाए। इसके बाद श्रीराम का विधिवत राज्याभिषेक किया गया और आरती उतारी गई। पंडित मनीष तिवारी ने रामायण की चौपाइयों से प्रसंग को भावपूर्ण बनाया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया। अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed