फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Due to the jam the woman gave birth to a child in the car

Gurugram: नन्ही जान पर भारी पड़ सकता था जाम, ट्रैफिक में फंसी महिला तो कार में ही दिया बच्चे को जन्म

Sat, 15 Oct 2022 03:58 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 15 Oct 2022 03:58 PM IST
सार

जैकबपुरा निवासी सज्जन सिंह ने बताया कि कार में वह अपनी गर्भवती पत्नी को लेकर सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल के लिए निकले लेकिन जाम के कारण वह समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाए और नागरिक अस्पताल के पास कार में ही बच्चे का जन्म हो गया।

विज्ञापन
Due to the jam the woman gave birth to a child in the car
मासूम बच्चे के साथ महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम के साइबर सिटी में जाम की समस्या कोई नई बात नहीं है लेकिन यही जाम करवाचौथ के दिन एक गर्भवती महिला पर भारी पड़ गया। जाम के कारण महिला अस्पताल तक नहीं पहुंच पाई और कार में ही बच्चे का जन्म हो गया। बाद में महिला को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां बच्चा व महिला दोनों स्वस्थ हैं।  

विज्ञापन


जैकबपुरा निवासी सज्जन सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी गर्भवती थीं। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक पत्नी को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। वह पत्नी को अस्पताल ले जाने के लिए काफी देर तक कैब व ऑटो बुक करने का प्रयास करते रहे लेकिन करवाचौथ पर कोई भी समय पर नहीं पहुंचा। इस बीच उन्होंने पड़ोस में रहने वाले राजा भैय्या परिहार से मदद मांगी। 
विज्ञापन


कार में वह अपनी गर्भवती पत्नी को लेकर सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल के लिए निकले लेकिन जाम के कारण वह समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाए और नागरिक अस्पताल के पास कार में ही बच्चे का जन्म हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed