फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Drunk brothers beat up couple after hitting them in car

Gurugram News: नशे में धुत भाइयों ने कार में टक्कर मारने के बाद दंपती को पीटा

Mon, 04 Dec 2023 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Drunk brothers beat up couple after hitting them in car
महिला ने युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया, पुलिस ने केस दर्ज किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शिवाजी नगर थाना एरिया में नशे में धुत भाईयों द्वारा कार में टक्कर मारने के बाद दंपती को पीटने का मामला सामने आया है। महिला ने युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया। घायल दंपती को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा कि बीती दोपहर करीब 12 बजे मामन सिंह के पुत्र दिनेश व संदीप शराब के नशे में अपनी गाड़ी में आए और सीधे हमारी खड़ी गाड़ी में टक्कर मार दी। जब महिला ने टक्कर मारने की बाबत उनसे बात की तो वे उसके साथ झगड़ा व गाली गलौज करने लगे। झगड़े की आवाज सुनकर महिला के पति बाहर आए तो दोनों भाईयों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। वहीं दिनेश की मां व संदीप की पत्नी भी वहां आ गईं और सभी ने महिला के पति को बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। आरोप है कि दिनेश और संदीप ने भी बुरी नीयत से महिला को पकड़ा और गालियां दीं। महिला ने 112 पर फोन करके पुलिस को बुलाया तो संदीप ने हेलमेट से उसके पति व सास पर वार किया। महिला व उसका पति पुलिस के साथ थाना चले गए। पीछे से आरोपियों ने मिलकर महिला के दोनों नाबालिग बच्चों, सास व भाई के साथ भी मारपीट की। यहीं नहीं महिला के पति के बड़े भाई के साथ भी मारपीट की गई और महिला की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed