फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Drone survey of Aravali completed, now waiting for report

अरावली का ड्रोन सर्वे पूरा, अब रिपोर्ट का इंतजार

Fri, 20 Aug 2021 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Drone survey of Aravali completed, now waiting for report
गुरुग्राम। अरावली को अपनी आरामगाह समझने वालों पर अब कानून की मार पड़ने में ज्यादा देर नहीं है। वन विभाग ने अरावली में ड्रोन सर्वे पूरा कर लिया है। मानेसर के मामूली हिस्से में तकनीकी और रक्षा कारणों से सर्वे नहीं हो पा रहा था, उसकी भी मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

अब ड्रोन की डीवीआर से फोटोग्राफी और वीडियो फुटेज लेकर अवैध कब्जों को चिह्नित कर उनके मालिकों को नोटिस देकर कार्रवाई की चेतावनी दी जाएगी। खास बात यह है कि वन विभाग पूरी सावधानी और कानूनी बारीकियों के मद्देनजर अरावली के अवैध कब्जों को चिह्नित करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए फुटेज के साथ साथ खसरा नंबर आदि का मिलान भी किया जाएगा। वन विभाग के मुताबिक किसी भी कानूनी पचड़े में पड़ने से पहले तमाम तैयारियों के साथ ही कब्जाधारियों को नोटिस दिया जाएगा। बाद में अगर कोई कोर्ट की शरण लेता है तो विभाग पूरे दमखम के साथ अपने साक्ष्य पेेश करने में कोई दिक्कत नहीं उठाना चाहता।
विज्ञापन

सही गलत के आकलन के बाद दिए जाएंगे नोटिस
वन मंडल अधिकारी राजीव तेजयान के अनुसार सर्वे पूरा हो गया है। अब रिपोर्ट के बाद अवैध कब्जों को चिह्नित कर नोटिस देने का दौर शुरू किया जाएगा। इस बीच विभाग सोहना और मानेसर क्षेत्र में साढ़े चार सौ से अधिक नोटिस दे चुका है। इनमें विभिन्न तरह के कब्जे हैं। उन्होंने कहा कि नोटिस के बाद जो जवाब दाखिल होंगे उनका आकलन किया जाएगा। वन विभाग अपने किला और खसरा नंबर से मिलान करने के बाद भी नोटिस जारी करेगा। अभी तक जिनकों को भी नोटिस जारी किए गए हैं, उनमें इस बात का विशेष ख्याल रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानून विशेषज्ञ करेंगे नियुक्त
राजीव तेजयान ने कहा कि जो भी कार्रवाई होगी वो कानून के मुताबिक होगी। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में 20 साल से मकान और दुकान मालिकों के मसले पर उन्होंने कहा कि इसके लिए कानून विशेषज्ञ नियुक्त करेंगे। उनसे पूरे मामले का गहन अध्ययन करने के बाद ही कार्रवाई पर आगे बढ़ेंगे। आगे भी जो कार्रवाई होगी वह कानून के हिसाब से ही होगी।

गुरुग्राम क्षेत्र में 100 से अधिक नोटिस
इस बीच वन विभाग ने नोटिस देने का सिलसिला तेज कर दिया है। पहले से चिह्नित अवैध कब्जों को वन विभाग लगातार नोटिस दे रहा है। गुरुग्राम में इनकी संख्या सौ से अधिक है। अकेले सोहना क्षेत्र में करीब साढ़े तीन सौ नोटिस दिए जा चुके हैं। मानेसर और सोहना क्षेत्र में अधिकांश रिहायसी कॉलोनियों में अवैध कब्जे के नोटिस थमाए गए हैं। अब ड्रोन की डीवीआर की रिपोर्ट से अवैध कब्जे चिह्नित कर उन्हें नोटिस देेने का सिलसिला शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed