{"_id":"6adbb7e5a0ba740f440cfcc0","slug":"dron-public-school-and-lady-florence-secure-spots-in-the-semi-finals-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-105206-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: द्रोण पब्लिक स्कूल और लेडी फ्लोरेंस ने सेमीफाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: द्रोण पब्लिक स्कूल और लेडी फ्लोरेंस ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
विज्ञापन
पहले मुकाबले में द्रोण पब्लिक स्कूल ने एचएसवी ग्लोबल स्कूल को 129 रन से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। द्रोण कप क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए दो क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में द्रोण पब्लिक स्कूल और लेडी फ्लोरेंस स्कूल की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली। पहले मुकाबले में द्रोण पब्लिक स्कूल ने एचएसवी ग्लोबल स्कूल को 129 रन से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में लेडी फ्लोरेंस स्कूल ने एमएमपीएस की टीम को 33 रन से शिकस्त दी।
पहले क्वार्टर फाइनल में द्रोण पब्लिक स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 236 रन का स्कोर खड़ा किया। राघव ने 80 और ध्रुव ने 38 रन का योगदान दिया। रुद्रांश शर्मा और सक्षम पांडेय ने भी टीम की पारी को मजबूती दी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एचएसवी ग्लोबल स्कूल की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर 107 रन ही बना सकी। द्रोण पब्लिक स्कूल की ओर से रुद्रांश शर्मा ने गेंदबाजी में तीन विकेट लिए। इस तरह द्रोण पब्लिक स्कूल ने 129 रन से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया।
दूसरे क्वार्टर फाइनल में लेडी फ्लोरेंस स्कूल और एमएमपीएस के बीच मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लेडी फ्लोरेंस स्कूल ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 166 रन बनाए। टीम की ओर से लक्ष्य ने 60 और हर्ष ने 32 रन का योगदान दिया। एमएमपीएस की ओर से संचीत ने तीन विकेट लिए, जबकि आर्यन और ग्रंथ ने एक-एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमएमपीएस की टीम 15 ओवर में 133 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। तनिष ने 55 और मिश्चय ने 25 रन बनाए। लेडी फ्लोरेंस स्कूल की ओर से अवनीश और जेन ने तीन-तीन विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। लेडी फ्लोरेंस स्कूल ने 33 रन से मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की।