फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dron Public School and Lady Florence secure spots in the semi-finals

Gurugram News: द्रोण पब्लिक स्कूल और लेडी फ्लोरेंस ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

Sat, 24 Oct 2026 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Dron Public School and Lady Florence secure spots in the semi-finals
पहले मुकाबले में द्रोण पब्लिक स्कूल ने एचएसवी ग्लोबल स्कूल को 129 रन से हराया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। द्रोण कप क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए दो क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में द्रोण पब्लिक स्कूल और लेडी फ्लोरेंस स्कूल की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली। पहले मुकाबले में द्रोण पब्लिक स्कूल ने एचएसवी ग्लोबल स्कूल को 129 रन से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में लेडी फ्लोरेंस स्कूल ने एमएमपीएस की टीम को 33 रन से शिकस्त दी।



पहले क्वार्टर फाइनल में द्रोण पब्लिक स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 236 रन का स्कोर खड़ा किया। राघव ने 80 और ध्रुव ने 38 रन का योगदान दिया। रुद्रांश शर्मा और सक्षम पांडेय ने भी टीम की पारी को मजबूती दी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एचएसवी ग्लोबल स्कूल की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर 107 रन ही बना सकी। द्रोण पब्लिक स्कूल की ओर से रुद्रांश शर्मा ने गेंदबाजी में तीन विकेट लिए। इस तरह द्रोण पब्लिक स्कूल ने 129 रन से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन




दूसरे क्वार्टर फाइनल में लेडी फ्लोरेंस स्कूल और एमएमपीएस के बीच मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लेडी फ्लोरेंस स्कूल ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 166 रन बनाए। टीम की ओर से लक्ष्य ने 60 और हर्ष ने 32 रन का योगदान दिया। एमएमपीएस की ओर से संचीत ने तीन विकेट लिए, जबकि आर्यन और ग्रंथ ने एक-एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमएमपीएस की टीम 15 ओवर में 133 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। तनिष ने 55 और मिश्चय ने 25 रन बनाए। लेडी फ्लोरेंस स्कूल की ओर से अवनीश और जेन ने तीन-तीन विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। लेडी फ्लोरेंस स्कूल ने 33 रन से मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed