फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   driving licence

Gurugram News: ड्राइविंग लाइसेंस का टेस्ट देने पहुंचा दूसरा युवक, मुकदमा दर्ज

Sat, 23 Aug 2025 12:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
driving licence
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। ड्राईविंग लाइसेंस बनवाने वाले युवक के स्थान पर दूसरे युवक द्वारा टेस्ट देने पर नूंह शहर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। एसडीएम ऑफिस नूंह में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर महेश कुमार की शिकायत के अनुसार बृहस्पतिवार को अलावलपुर निवासी अंकुर पुत्र महेंद्र का सरल केंद्र में लर्नर लाइसेंस स्टॉल टेस्ट होना था। जब टेस्ट की बारी आई तो जांच करने पर पाया कि अंकुर के स्थान पर पुन्हाना के गुबराड़ी गांव निवासी जफर पुत्र आलम टेस्ट के लिए खड़ा हुआ था। जब इसका फोन चेक किया तो उसमें अनेक लोगों को पैन कार्ड, आधार कार्ड, फैमिली आईडी जैसे दस्तावेज मिले, जिससे पता चला कि जफर लर्नर लाइसेंस में धोखाधड़ी करता है। महेश कुमार ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी तो उच्चाधिकारियों ने लिखित रूप में शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई करवाने के आदेश दिए। जिस पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed