फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Drivers be careful...smog reduces visibility, increases danger, unknown responsible

Gurugram News: वाहन चालक सावधान...स्मॉग से दृश्यता कम, खतरा ज्यादा, जिम्मेदार अनजान

Tue, 19 Nov 2024 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Drivers be careful...smog reduces visibility, increases danger, unknown responsible
- शहर की कई सड़कों पर मिट चुकी है जेब्रा क्रॉसिंग, कई जगहों पर यूटर्न के संकेत भी नहीं
विज्ञापन

- सड़क किनारे खड़े वाहन और पशु भी बड़ा रहे चालकों की परेशानी
प्रवीन कुमार
गुरुग्राम। सर्दी के मौसम की दस्तक के साथ ही स्मॉग से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। बीते दो दिनों के दौरान ही स्माॅग छाने से जहां ट्रेन व बसें देरी से गंतव्य तक पहुंच रही हैं। वहीं, स्मॉग से वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है। साइबर सिटी में सड़कों पर सफेद पट्टी व जेब्रा क्रॉसिंग नहीं होना भी किसी अनहोनी घटना का आमंत्रित कर रहे हैं। दूसरी ओर जिम्मेदार विभागों के अधिकारी अब तक इस बात से अनजान बने हुए हैं।
सुबह से लेकर शाम तक दृश्यता कम होने के कारण धुंध व कोहरे में वाहन चलाना मुश्किल हो जाता हैै। वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी उन मार्गों पर होती है जिन पर सफेद पट्टी नहीं बनी है या फिर धुंधली हो चुकी है।
विज्ञापन

आने वाले दिनों में धुंध व कोहरे का असर बढ़ेगा, लेकिन सुरक्षित सफर के लिए जिला प्रशासन की ओर से कोई इंतजाम नहीं किए हैं। शहर के कई मुख्य चौराहों पर पर जैब्रा क्रॉसिंग नजर नहीं आ रही। वहीं, शहर में ओल्ड दिल्ली रोड, एमजी रोड, रेलवे स्टेशन रोड, पटौदी रोड, बसई रोड सहित अन्य सड़कों पर सफेद पट्टी नजर नहीं आ रही। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र की अधिकतर सड़कों पर भी सफेद पट्टी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घने कोहरे में दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालकों को आगे चल रहे वाहन या सड़क पर कोई व्यक्ति व पशु ठीक से नजर नहीं आते। सफेद पट्टी नहीं होने के कारण दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है। नगर निगम गुरुग्राम या संबंधित विभागों की ओर से इन मार्गाें पर अभी तक सफेद पट्टियां बनाने का काम शुरू भी नहीं किया गया है। इससे वाहन चालकों को मजबूरन जोखिम भरा सफर करना पड़ रहा है।
----
सड़कों पर जरूरी है सफेद पट्टी:
सड़कों पर दोनों ओर मध्य में सफेद पट्टी बनाई जाती है। यह सफेद पट्टी कोहरे व धुंध में वाहन चालकों के लिए काफी मददगार साबित होती है। घने कोहरे में दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालक सफेद पट्टी को देखते हुए लाइन में चलते हैं। ऐसे में सड़कों पर दुर्घटना होने की संभावना कम हो जाती है। सफेद पट्टी नहीं होने से सामने से आ रहे वाहन नजर नहीं आते हैं। जिससे हादसे की संभावना हो बढ़ जाती है।
----

सड़क किनारे खड़े रहते है वाहन:
शहर के ओल्ड दिल्ली रोड, एमडीआई चौक से अतुल कटारिया चौक, हीरो होंडा चौक सहित कई स्थानों पर सड़कों के किनारे ट्रक, डंपर, कैंटर आदि वाहनों को खड़ा कर दिया जाता है। ऐसे में घने कोहरे व धुंध में सड़क किनारे खड़े वाहन हादसों का कारण बन सकते हैं। बीते सप्ताह ही गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर बंधवाड़ी के पास सड़क किनारे खड़े ऐसे ही एक डंपर में कार जा घुसी थी। इस हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई थी। पुलिस प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
----
रेडलाइट भी नहीं आती नजर:
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाती है। सख्ती से कार्रवाई नहीं होने के कारण शहर के सभी चौक-चौराहों पर वाहन चालक रेडलाइट जंप करते नजर आते हैं। स्मॉग और कोहरे के दिनों में रेड लाइट भी नजर नहीं आती। यह स्थिति भी हादसों का कारण बनती है। चौक पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मी दोपहिया वाहन चालकों को राेककर उनके दस्तावेज जांचते रहते हैं। इन वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही।
----
सड़कों पर घूम रहे पशुओं से हादसों का खतरा:

शहर की विभिन्न सड़कों पर पशुओं के कारण हादसे होने का खतरा हर समय बना रहता है। दिल्ली-जयपुर हाईवे के साथ ही दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तक पर पशुओं के झुंड घूमते रहते हैं। नगर निगम गुरुग्राम की ओर से शहर की सड़कों पर घूमने वाले पशुओं को पकड़ने के लिए कोई अभियान नहीं चलाया है। ऐसे में कोहरे में इन पशुओं की वजह से हादसे होने की आशंका है।
----
वाहनों पर नहीं लगी रिफ्लेक्टर टेप:

सर्दी के मौसम में कोहरे व धुंध के दौरान हादसों से बचने के लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप नहीं लगाए हैं। बसों, ट्रकों, कैंटर, डंपर, ऑटो, ई-रिक्शा व कारों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने से कोहरे में वाहन चालकों को सामने कोई वाहन खड़ा होने पर पता चल जाता है। इससे वाहन चालक सावधान हो जाते हैं।

----
वर्जन
चौक-चौराहों पर जेब्रा क्रॉसिंग और सड़कों पर सफेद पट्टी सड़क बनने के दौरान ही बनाई जाती है। किन-किन सड़कों पर सफेद पट्टी या जेब्रा क्रॉसिंग नहीं है, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। सफेद पट्टी व जेब्रा क्रॉसिंग को लेकर जल्द ही नगर निगम की ओर से कार्रवाई की जाएगी। - मनोज यादव, मुख्य अभियंता, नगर निगम गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article