फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Driver performing stunts in a Thar arrested.

Gurugram News: थार से स्टंट करने वाला चालक गिरफ्तार

Thu, 18 Jun 2026 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Driver performing stunts in a Thar arrested.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। सदर थाना गुरुग्राम और अपराध शाखा सेक्टर-31 की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए थार से स्टंट करने वाले चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी चालक को जांच में शामिल किया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार थार चालक की पहचान भीमांशु निवासी मैदानगढ़ी, दक्षिण दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह थार को चला रहा था और उसने लापरवाही व तेज गति से वाहन चलाकर आमजन के जीवन को खतरे में डाला था। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि थार से स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड रोड पर स्टंट करते हुए थार चलाई गई थी। वारदात में प्रयोग थार को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed