Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Driver kept a man hanging from the front of the bus and drove for 15 kilometers; the man fell off and died

बस के आगे शख्स को लटका 15 किमी दौड़ाई: बचाने के लिए कार से पीछा करता रहा बेटा, आखिर में जो हुआ सुन कांप उठेंगे

Sat, 21 Nov 2026 11:54 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 21 Nov 2026 11:54 AM IST
सार

पिता को बचाने के लिए बेटे ने अपनी कार से बस का पीछा किया और आगे लगाकर रोकने का काफी प्रयास किया। आरोप है कि चालक ने कार में टक्कर मार दी, लेकिन बस को रोका नहीं। 15 किलोमीटर के दायरे के दौरान भी किसी भी व्यक्ति ने उन्हें रोकने का प्रयास नहीं किया। अगर किसी ने रोकने का प्रयास किया होता तो शायद उनकी जान बच सकती थी।

विज्ञापन
Driver kept a man hanging from the front of the bus and drove for 15 kilometers; the man fell off and died
बस के आगे शख्स को लटकाकर 15 किलोमीटर दौड़ाई - फोटो : अमर उजाला/AI

विस्तार

कहासुनी होने पर बस के आगे वाले हिस्से के पायदान पर शीशा साफ करने के लिए लगे पायदान पर लटके व्यक्ति को 15 किलोमीटर दूर तक चालक ले गया। वहां पर व्यक्ति का नियंत्रण बिगड़ा और वह गिर गए। व्यक्ति को गिरने के बाद भी चालक ने बस को रोका नहीं। बस को उसके ऊपर चढ़ा दिया और उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इस दौरान पिता के पीछे-पीछे बेटा भी अपनी गाड़ी से बस को रोकने के लिए प्रयास कर रहा था। मृतक की पहचान मानेसर गांव निवासी कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। बेटे की शिकायत पर मानेसर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

तनुष कुमार यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे उनके पिता कृष्ण कुमार घर से मानेसर बस स्टैंड के लिए निकले थे। कुछ देर बाद पिता का फोन मां गीता देवी के पास आया। उन्होंने बताया कि बस स्टैंड पर एक बस चालक से उनकी कहासुनी हो रही है। यह सुनकर वह तुरंत ही बस स्टैंड पहुंचे गए। वहां राजस्थान नंबर की बस खड़ी थी और चालक व परिचालक उनके पिता से तीखी बहस कर रहे थे। जैसे ही उन्होंने शिकायतकर्ता को अपनी तरफ आते देखा तो उन्होंने बस को भगाना शुरू कर दिया। बेटे का कहना है कि इसी दौरान बुजुर्ग कृष्ण कुमार बस के अगले हिस्से में लगे पायदान पर लटक गए। उन्होंने और उनके बेटे ने चालक को बस रोकने के लिए आवाज लगाई, लेकिन उसने वाहन नहीं रोका।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 किलोमीटर तक की पिता को बचाने की कोशिश, गाड़ी भी हुई क्षतिग्रस्त
पिता को बचाने के लिए बेटे ने अपनी कार से बस का पीछा किया और आगे लगाकर रोकने का काफी प्रयास किया। आरोप है कि चालक ने कार में टक्कर मार दी, लेकिन बस को रोका नहीं। लगातार व्यक्ति भी चालक से रोकने के लिए बोल रहा था लेकिन बस को फिर भी नहीं रोका गया। इन 15 किलोमीटर के दायरे के दौरान भी किसी भी व्यक्ति ने उन्हें रोकने का प्रयास नहीं किया। अगर किसी ने रोकने का प्रयास किया होता तो शायद उनकी जान बच सकती थी। 15 किलोमीटर बाद भी जब कापड़ीवास बॉर्डर पर बस ने मोड़ लिया तो बस के पायदान पर फंसे व्यक्ति का संतुलन बिगड़ा और वह गिर गए। गिरने के बाद बस उनको को कुचलते हुए चली गई। इसके बाद बेटे ने उन्हें वहां से निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया ,जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

जांच अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि मानेसर बस स्टैंड से कापड़ीवास बॉर्डर तक की सीसीटीवी फुटेज को इकट्ठा किया जा रहा है। बस मालिक से संपर्क हो गया है। जल्द ही चालक को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed