फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Draw held for deployment of traffic officers

Gurugram News: ट्रैफिक अधिकारियों की तैनाती के लिए निकला गया ड्रा

Sat, 30 Sep 2023 01:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Draw held for deployment of traffic officers
पुलिस आयुक्त ने ड्यूटी में पारदर्शिता के लिए शुरू की अनोखी पहल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। कमिश्नरेट की ट्रैफिक विंग को विवादों से बचाने के लिए पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने शुक्रवार को ट्रैफिक जेड ओ के प्वाइंट के चयन के लिए अनोखी पहल किया है। पुलिस आयुक्त ने सभी 98 ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों से एक-एक पर्ची निकलवाई। जिसका जो प्वाइंट निकल रहा था। उसी हिसाब से उसे वहां तैनात किया जा रहा था। पुलिस आयुक्त ने पहले सभी ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों से बात की। उनकी ओर से स्वीकृति के बाद उनकी तैनाती के लिए पर्ची निकाली गई।

पुलिस आयुक्त के साथ हुई बैठक के दौरान यातायात के कुल 98 जोनल अधिकारी मौजूद थे। इसमें ड्रा सिस्टम के माध्यम द्वारा कुल 103 निर्धारित प्वाइंटों में से ड्रॉ निकाला गया। इस दौरान जिस भी जोनल अधिकारी का जो ड्रॉ प्वाइंट निकला। उन सभी को तुरंत प्रभाव से अपने ड्रा के द्वारा निकाले गए स्थान पर सच्ची निष्ठा, ईमानदारी, मधुर व्यवहार के साथ ड्यूटी करने के लिए उचित आदेश व निर्देश दिए गए। सभी को अपने बूथों की साफ सफाई बारे भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन



छह माह बाद होगा तबादला

पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने सभी ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों को 6 माह तक अपने प्वाइंट पर मेहनत व ईमानदारी से काम करने को कहा। छह माह के बाद ही उनके काम का आकलन करने के बाद उनके प्वाइंट का बदलाव किया जाएगा। ट्रैफिक प्वाइंट पर तैनाती के लिए हर कोई सिफारिश करवाता था। इसमें भ्रष्टाचार की बू आती थी। अब नई विधा में तैनाती के बाद भ्रष्टाचार पर रोक लगने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed