फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Doubling the zones will make work easier and will accelerate development.

Gurugram News: दोगुने जोन से आसान होगा काम, विकास को मिलेगी गति

Mon, 08 Jun 2026 05:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
Doubling the zones will make work easier and will accelerate development.
नगर-निगम गुरुग्राम का बढ़ेगा संरचनात्मक ढांचा, चार जोन की जगह अब होंगे आठ जोन
विज्ञापन


नंबर गेम- 36 वार्ड हैं नगर निगम क्षेत्र में
मयंक तिवारी
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम का संरचनात्मक ढांचा बढ़ाने की तैयारी है। नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले लोगों को आसानी से सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए चार जोन की जगह अब आठ जोन बनाए गए हैं। नगर निगम गुरुग्राम की इंजीनियरिंग विंग के पास आठ डिविजन हैं, जिसके हर डिविजन पर जोन होगा। इससे विकास कार्य को गति मिलेगी। साथ ही अधिकारियों की फौज तैनात होने से मॉनिटरिंग बढ़ जाएगी। आम जनता को इसका लाभ मिलेगा। नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया की ओर से प्रस्ताव को मुख्यालय भेजा गया है, जिसकी लगभग स्वीकृति हो चुकी है। प्रदेश सरकार की ओर से जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी की जाएगी।
नगर निगम गुरुग्राम में अभी चार जोन हैं, जिसमें चार संयुक्त आयुक्त की तैनाती है। नगर निगम में तीन अतिरिक्त नगर निगम आयुक्त तैनात हैं। इसके साथ ही चीफ इंजीनियर और आठ डिविजन इंजीनियर का पद है। नगर निगम गुरुग्राम क्षेत्र में 36 वार्ड हैं, जिसके चलते एक जोन के पास 9 वार्ड की जिम्मेदारी होती है। उनको मूलभूत सुविधा, विकास कार्य कराने को लेकर मॉनिटरिंग में दिक्कत आती है। जब आठ जोन बनेंगे तो हर जोन में चार या पांच वार्ड की जिम्मेदारी होगी। सड़क, पानी, सीवर व आम समस्या के लिए अब लोगों को चक्कर नहीं लगाने होंगे। जब अधिकारी के पास दबाव कम होगा तो वह उनकी समस्या आसानी से हल कर सकेंगे। नगर निगम आयुक्त की ओर से गुरुग्राम के तेजी से हो रहे विकास और ड्रोन सर्वे में मिली जानकारी के बाद यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन


इसे भी जाने..
: आठ डिविजन इंजीनियर की जगह होगा आठ जोन

: अभी चार संयुक्त आयुक्त और तीन अतिरिक्त आयुक्त के साथ एक निगमायुक्त की तैनाती है
: 36 वार्ड को चार जगह बांटा गया है, अब चार वार्ड पर एक जोन बनाने की योजना है।
: अधिकारियों व इंजीनियरिंग विंग की फौज बढ़ेगी।
: विकास कार्य की गति बढ़ेगी।
: पार्षद को भी राहत मिलेगी उनको जनता के बीच होने वाले काम को जल्द कराने का मौका मिलेगा।

वर्जन

नगर निगम गुरुग्राम की आबादी और समस्याओं को देखते हुए उसके ढांचे में परिवर्तन किया जा रहा है। चार जोन की जगह आठ जोन बनाने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। जल्द ही सरकार की ओर से इसकी मंजूरी मिलने की उम्मीद है। - प्रदीप दहिया, आयुक्त नगर निगम, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed