{"_id":"6272bbb2d9be207aaf7b03dd","slug":"domestic-helper-arrested-for-stealing-jewelry-and-cash-gurgaon-news-noi6466396129","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से जेवरात व नकदी चुराने वाला नौकर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से जेवरात व नकदी चुराने वाला नौकर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। सेक्टर-53 स्थित एक घर से हजारों रुपये की नकदी व जेवर चुराने वाले घरेलू सहायक को पुलिस ने फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मूलरूप से उत्तर प्रदेश के उन्नाव निवासी शिवम राठौर के रूप में हुई है। वह लोगों को झांसे में लेकर उसके घर में घरेलू सहायक के तौर पर काम करता था और मौका पाकर घर से जेवर, नकदी आदि लेकर फरार हो जाता था। आरोपी ने इस तरह से फरीदाबाद के एक होटल में भी हजारों की चोरी की थी।
पुलिस के अनुसार सेक्टर-53 निवासी सौरभ त्यागी नामक पीड़ित ने एक शिकायत दी थी। उसमें बताया था कि उसने 27 अप्रैल को घर के कामकाज के लिए एक सहायक को रखा था। 29 अप्रैल को यह घरेलू सहायक घर से नकदी समेत जेवर लेकर फरार हो गया। पुलिस पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जांच में जुटी पुलिस ने आरोपी को 30 अप्रैल को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया। इसके बाद अदालत में पेशकर दो दिन दिन की रिमांड लेकर पूछताछ शुरू की। इस दौरान उसने उक्त पीड़ित के घर में चोरी करने के साथ फरीदाबाद के एक होटल में भी चोरी करने की बात बताई। पुलिस को आरोपी के पास से 70000 रुपये के साथ काफी जेवर बरामद किए हैं।