{"_id":"64dcdc21db8c3ecb4a08b715","slug":"do-not-post-objectionable-posts-on-social-media-otherwise-strict-legal-action-will-be-taken-in-nuh-2023-08-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नूंह एसपी की सोशल मीडिया पर पैनी नजर:आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले पहुंचेंगे सीधा जेल; पढ़ें क्या है पूरा आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूंह एसपी की सोशल मीडिया पर पैनी नजर:आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले पहुंचेंगे सीधा जेल; पढ़ें क्या है पूरा आदेश
Wed, 16 Aug 2023 07:55 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नूंह
अमर उजाला नेटवर्क, नूंह
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 16 Aug 2023 07:55 PM IST
सार
नूंह पुलिस सोशल मीडिया पर पैनी नजर बनाए हुए है। पुलिस ने साफ कहा है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट न डालें। वरना सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की गलत अफवाह पर विश्वास न करें।
विज्ञापन
पुलिस कप्तान नरेंद्र बिजारनिया।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पुलिस कप्तान नरेन्द्र बिजारनिया नूंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर कोई भी व्यक्ति ऐसी पोस्ट न डाले, जिससे किसी व्यक्ति की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचती हो या धार्मिक सौहार्द को खतरा पैदा हो। किसी भी तरह की अमर्यादित भाषा किसी व्यक्ति विशेष, जाति, धर्म संप्रदाय को आहत करने की मंशा से पोस्ट के रूप में कोई भी वीडियो, फोटो या अभिलेख न डालें।
विज्ञापन
अगर किसी व्यक्ति अथवा संस्था द्वारा कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट डाला जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अब तक ऐसे लोगों पर 11 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी प्रकार की भी कोई गलत अफवाह न फैलाए। अगर कोई भी सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाएगा या फिर किसी के धर्म या जाति पर कोई गलत टिप्पणी करेगा तो उस पर पुलिस सख्त एक्शन लेगी।
विज्ञापन
पुलिस सोशल मीडिया पर लगातार पैनी नजर बनाए हुए है। लोगों से भी अपील है कि समाज में आपसी भाईचारा बनाकर रखें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का प्रयोग सहयोग, आपसी भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए ही करें। गलत कार्य करने वालों और शरारती तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। आगे कहा कि यदि आपके आसपास कोई भी असामाजिक तत्व, संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई देता हो तो इसकी सूचना पुलिस को दें। किसी भी आपातकालीन स्थिति में आवश्यकता पड़ने पर तुरंत संबंधित थाना या डायल 112 पर कॉल करे। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन