फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   DLSA Secretary Nisha inspected the Legal Aid Clinic located at the District Sainik Board.

Gurugram News: डीएलएसए सचिव निशा ने जिला सैनिक बोर्ड स्थित विधिक सहायता क्लिनिक का किया निरीक्षण

Tue, 19 May 2026 05:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
DLSA Secretary Nisha inspected the Legal Aid Clinic located at the District Sainik Board.
पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को विधिक सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण निशा ने जिला सैनिक बोर्ड स्थित विधिक सहायता क्लिनिक का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण जरूरतमंद लोगों तक प्रभावी विधिक सेवाएं पहुंचाने और विधिक सहायता व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया गया।

निरीक्षण के दौरान सचिव ने विधिक सहायता क्लिनिक में उपलब्ध सेवाओं और कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने केंद्र पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत की व अभिलेखों के रख-रखाव, निशुल्क विधिक सेवाओं की उपलब्धता और पूर्व सैनिकों, सेवारत सैनिकों एवं उनके परिवारजनों को दी जा रही विधिक जानकारी संबंधी व्यवस्था की समीक्षा की।
विज्ञापन


हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानुसार एवं नरेंद्र सूरा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुरुग्राम के मार्गदर्शन में ये निरीक्षण किया गया। सचिव निशा ने कहा कि विधिक सहायता क्लिनिक सशस्त्र बलों से जुड़े लोगों को आसान और निशुल्क विधिक सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों तक विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम के तहत मिलने वाली योजनाओं और सेवाओं की जानकारी अधिक से अधिक पहुंचाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जिला सैनिक बोर्ड के अधिकारियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुरुग्राम के साथ समन्वय बनाकर पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम और आउटरीच गतिविधियां आयोजित करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed