{"_id":"659cd0524f38b86f9608aaba","slug":"divya-pahuja-murder-case-matter-deepened-due-to-different-locations-of-divya-two-phones-2024-01-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Divya Pahuja: 'न तो वो ब्लैकमेलर थी.. न ही उसके फोन में कोई अश्लील वीडियो', बहन ने बताईं ये चौंकाने वाली बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Divya Pahuja: 'न तो वो ब्लैकमेलर थी.. न ही उसके फोन में कोई अश्लील वीडियो', बहन ने बताईं ये चौंकाने वाली बातें
Tue, 09 Jan 2024 12:31 PM IST
शाहरुख खान
मयंक तिवारी, अमर उजाला, गुरुग्राम
मयंक तिवारी, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:31 PM IST
सार
Divya Pahuja Murder Case: दिव्या के दोनों फोन की अलग-अलग लोकेशन से मामला गहरा गया है। दिव्या की छोटी बहन ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
Divya Pahuja Murder
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीती दो जनवरी की दोपहर 12 बजे आखिरी बार दिव्या पाहुजा ने अपनी छोटी बहन नैना से बात की थी। उसके बाद शाम 6 बजे तक दिव्या का कोई मैसेज, कोई फोन उसके पास नहीं आया, तब उसकी बहन ने दिव्या के सैमसंग फोन की जांच की तो लोकेशन साउथ एक्स दिल्ली की आ रही थी।
जबकि आईफोन की लोकेशन अभिजीत सिंह के होटल द सिटी प्वाइंट से थोड़ी दूर की आ रही थी। दिव्या को लेकर परेशान बहन ने जब अभिजीत से फोन पर बातचीत की तो अभिजीत ने उसको गुमराह करते हुए कहा की दिव्या उसी के साथ थी, लेकिन साढ़े 11 बजे वह घर के लिए निकल गई।
इससे परेशान होकर नैना पाहुजा अपनी गाड़ी से शाम साढ़े 7 बजे दिल्ली साउथ एक्स अभिजीत के घर पहुंची। जहां पर बलराज गिल मौजूद था और बलराज गिल ने ही उसे दिव्या का सैमसंग मोबाइल उसे सौंपा था। जिसे दिव्या की बहन ने गुरुग्राम पुलिस को दे दिया है।
विज्ञापन
उसकी माने तो उसकी बहन दिव्या न तो ब्लैकमेलर थी और न ही उसके फोन से कोई अश्लील वीडियो बरामद किया गया है, जिसका दावा गुरुग्राम पुलिस के अधिकारी करने में लगे हैं। जबकि दिव्या का आईफोन अभी नहीं मिला है। होटल के बाहर ही पुलिस कर्मी लड़ने लगे कि जब मामला न्यू कालोनी का है तो तुमने इनको सेक्टर 14 थाने में क्यों भेजा।

Trending Videos
नैना की माने तो वो दिल्ली साउथ एक्स से साढ़े 7 बजे फिर से होटल द सिटी प्वाइंट पहुंची और केयर टेकर अनूप से सीसीटीवी दिखाने की जिद की, लेकिन अनूप सीसीटीवी दिखाने को तैयार नहीं था। अभिजीत से फोन पर बात कर उसे पुलिस की धमकी दी तो अभिजीत ने उसे फिर गुमराह किया।
उस वक्त अभिजीत उसी होटल में ही मौजूद था। वो उतरकर नीचे रिसेप्शन में आया और दिव्या की बहन को बरगलाने लगा। इसके बावजूद अभिजीत सीसीटीवी दिखाने को तैयार नहीं था।
अभिजीत ने दिव्या का पैन और आधारकार्ड भी दिया
अभिजीत के व्यवहार से आक्रोशित नैना पाहुजा जब पुलिस की धमकी देने लगी तो अभिजीत ने उसको दिव्या का पैन और आधारकार्ड भी दिया। इसके बाद उसका शक और गहराता चला गया कि हो न हो दिव्या के साथ कही कोई घटना जरूर हुई है, जिसे अभिजीत, बलराज और होटल का केयर टेकर अनूप छिपाने में लगे थे।
अभिजीत की दूसरी गर्लफ्रेंड गिरफ्तार
उधर, पांच दिन पहले सेक्टर 14 थाना क्षेत्र में मॉडल दिव्या पाहुजा की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में जांच कर रही एसआईटी ने आरोपी अभिजीत की गर्लफ्रेंड को हत्या के बाद सबूत मिटाने में मदद करने के तहत गिरफ्तार किया है। दिव्या हत्याकांड में पुलिस की ओर से यह चौथी गिरफ्तारी है। मामले की जांच कर रही सीआईए 17 की टीम ने उसे अदालत में पेश कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।

बता दें कि सीआईए सेक्टर 17 की टीम ने मामले की जांच के दौरान इस मामले में मुख्य आरोपी होटल मालिक अभिजीत सिंह, ओमप्रकाश व हेमराज को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जिसमें होटल मालिक पांच दिन की पुलिस रिमांड पर है। छानबीन के बाद पुलिस टीम ने मेघा निवासी गांव मित्राऊ एक्सटेंशन नजफगढ़, दिल्ली को गिरफ्तार किया है। उसकी उम्र 20 साल बताई जा रही है।
छानबीन के दौरान पुलिस टीम को पता चला है कि आरोपी महिला ने दिव्या पाहुजा की हत्या में प्रयोग किया गया हथियार, मृतका के दस्तावेज एवं निजी सामान को छुपाने में मुख्य आरोपी अभिजीत की मदद की थी। उपरोक्त अभियोग में अब तक मुख्य आरोपी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दो दिन की पुलिस रिमांड के दौरान उससे दिव्या की हत्या में इस्तेमाल हथियार व अन्य सामान बरामद करने की कोशिश करेगी।
सरकारी गवाह बनाना चाहती थी पुलिस
मेघा को पुलिस पहले सरकारी गवाह बनाना चाहती थी। दिव्या की हत्या के बाद अभिजीत ने मेघा को ही होटल में बुलाया था। इस दौरान मेघा ने कमरे में पड़ी दिव्या की लाश को भी देखा था। पुलिस के लिए यह सबूत काफी मायने रखता है। ऐसे में पुलिस मेघा को सरकारी गवाह बनाने की तैयारी कर रही थी। हालांकि युवती पुलिस को ज्यादा कुछ नहीं बता रही थी। ऐसे में पुलिस ने सोमवार को उसे दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया। जांच में सहयोग न करने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।