{"_id":"688e5c699dbdcf38ad088fb4","slug":"divine-rakshabandhan-celebrated-at-brahma-kumari-divine-university-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-63809-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में मनाया अलौकिक रक्षाबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में मनाया अलौकिक रक्षाबंधन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय फर्रुखनगर के बाला जी नगर स्थित शिवशक्ति भवन में शनिवार को अलौकिक रक्षा बंधन मनाया गया। संचालिका बीके प्रॉमिला बहन ने कहा कि रक्षा बंधन सभी पर्वों में सबसे अनोखा है। यह भारत की संस्कृति व मानवीय मूल्यों के साथ आध्यात्मिक रहस्यों को प्रकाशित करने वाला और भाई-बहन के वैश्विक रिश्ते की स्मृति दिलाने वाला पर्व है। रक्षा सूत्र बांधने से पूर्व बहन अपने भाई के मस्तक पर चंदन तिलक लगाती है जो शुद्ध, शीतल और सुगंधित जीवन जीने की प्रेरणा देता है। दाएं हाथ से तिलक लगाने और राखी भी दाएं हाथ पर बांधने की विधि प्रेरणा देती है कि सकारात्मक चिंतन करते हुए श्रेष्ठ कर्म ही करें, जिससे आत्मा अनिष्ट परिणामों से दुखी व अशांत होने से सुरक्षित रहेगी। मिठाई खिलाने के पीछे भी मन एवं संबंधों को मीठा बनाने का रहस्य है।