{"_id":"69d1602adddaed9d970d2b57","slug":"district-chess-competition-begins-425-players-take-part-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-84020-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जिला शतरंज प्रतियोगिता का आगाज, 425 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जिला शतरंज प्रतियोगिता का आगाज, 425 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-57 स्थित पार्थ इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय जिला शतरंज प्रतियोगिता का आगाज हुआ। जिला शतरंज एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी एडवोकेट राजपाल चौहान ने बताया कि इसमें अंडर-7, अंडर-13 और अंडर-19 वर्ग के लड़के और लड़कियां हिस्सा ले रहे हैं। इसमें गुरुग्राम के 425 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन कर्नल संजीव चोपड़ा, स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर पवन वत्स, पीयूष वत्स, प्रिंसिपल भावना अग्निहोत्री, एडवोकेट राजपाल चौहान, सुषमा चौहान और फीडे मास्टर प्रसंजीत दत्ता ने संयुक्त रूप से किया।
पहले दिन अंडर-7 लड़कों में रुद्र जैन, आदर्श रस्तोगी और अद्वय अग्रवाल ने 3 में से 3 अंक प्राप्त किए हैं। अंडर-7 लड़कियों में गिरिशा देस्वाल और आंशी साहू ने भी 3 में से 3 अंक हासिल किया है। अंडर-13 लड़कों में युवांश कौरा, निश्चय सिंह और ध्रुवांश सेठी 2 में से 2 अंक के साथ आगे रहे, जबकि अंडर-13 लड़कियों में हुनर कपूर और कशिका गोयल ने 2 में से 2 अंक लेकर बढ़त बनाई।
अंडर-19 लड़कों में अरहान जैन, निमय अग्रवाल और नमन खंडेलवाल आगे चल रहे हैं। वहीं अंडर-19 लड़कियों में श्रेया पिप्लानी, आयशा वाधवानी और शताक्षी देय 2 में से 2 अंक लेकर शीर्ष पर हैं। आज भी कई मुकाबले खेले जाएंगे, जिसके बाद विजेताओं की घोषणा की जाएगी।