Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Directives issued to power utilities to meet set targets

Gurugram News: बिजली निगमों को तय लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

Tue, 24 Nov 2026 04:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 04:50 PM IST
विज्ञापन
Directives issued to power utilities to meet set targets
ऊर्जा मंत्री 9 दिसंबर को करेंगे बिजली निगमों के कार्यों की समीक्षा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अनिल विज आगामी 9 दिसंबर को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम एवं उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यों की समीक्षा करेंगे। इस समीक्षा बैठक के मद्देनजर प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने दोनों बिजली निगमों के अधिकारियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र के प्रदर्शन मानकों (परफॉर्मेंस पैरामीटर) में सुधार लाने और निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने स्पष्ट किया है कि समीक्षा बैठक में अब केवल दो सप्ताह शेष हैं। ऐसे में सभी अधिकारी उपलब्ध समय का प्रभावी उपयोग करते हुए अपने कार्यों में तेजी लाएं। प्रत्येक अधिकारी अपने क्षेत्र की प्रगति, उपलब्धियों, लंबित मामलों एवं कमियों का आकलन कर उन्हें दूर करने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करे।
विज्ञापन


अधिकारियों को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, उपभोक्ताओं की शिकायतों का समयबद्ध समाधान करने व खराब वितरण ट्रांसफार्मरों को निर्धारित समयसीमा में बदलने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत रूफटॉप सोलर कनेक्शनों की संख्या बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। मार्च 2027 तक लगभग 2.20 लाख घरों में सोलर इंस्टॉलेशन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रतिमाह लगभग 12,500 इंस्टॉलेशन तथा प्रत्येक जोन में प्रतिदिन 100 कनेक्शन स्थापित करने पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed