फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   dhaba owner shoot a lady and sucide

ढाबा संचालक ने विवाहिता को गोली मार खुदकुशी की

Sun, 12 Jul 2020 07:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
dhaba owner shoot a lady and sucide
पटौदी खंड के गांव नानूकला में मिला युवक - युवती का शव, मौके पर जांच करते पुलिसकर्मी-फोटो प्रेम चंद ? - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम/पटौदी। कस्बे के नानूकलां गांव में रविवार सुबह ढाबा संचालक ने विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने खुद को भी मौके पर ही गोली मार खुदकुशी कर ली। पुलिस को मौके से कट्टा बरामद हुआ। शुरुआती जांच में प्रेम-प्रसंग की बात सामने आ रही है। हालांकि, घटना के बाद दोनों परिवार के परिजनों ने चुप्पी साध ली है। पुलिस और फॉरेंसिक विशेषज्ञ की जांच के बाद पटौदी थाना पुलिस ने मृतक राजेश राजपूत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। एसीपी पटौदी बीरसिंह ने बताया कि पुलिस सभी कोण से जांच में जुटी है।
विज्ञापन

नानूकलां गांव में रविवार सुबह करीब 5 बजे राजेश के ढाबे का गेट खुला हुआ था। स्थानीय लोगों ने जब अंदर जाकर देखा तो राजेश व एक महिला के शव खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। दोनों के गोली लगी हुई थी। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के आला अधिकारी, डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर छानबीन के लिए।
विज्ञापन

पुलिस जांच में मृतक विवाहिता की पहचान प्रियंका (20) के रूप में हुई। इसकी 29 जून को ही शादी हुई थी। प्रियंका की छाती के पास गोली लगी हुई थी जबकि राजेश की कनपटी पर गोली का निशान मिला। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक राजेश ने पहले प्रियंका को गोली मारी इसके बाद उसने खुद को गोली मार खुदकुशी कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। हालांकि, पुलिस प्रेम-प्रसंग की आशंका भी जता रही है। लेकिन घटना के बाद दोनों मृतक परिवारों ने चुप्पी साध ली है। मृतका के ताऊ लीलाराम के बयान पर पटौदी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों परिवार के लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज ससुराल जाने वाली थी प्रियंका
प्रियंका के परिजनों के मुताबिक शादी के बाद वह मायके आई हुई थी। रविवार को उसे ससुराल जाना था। ससुराल में उसका सबकुछ सही चल रहा था। वह घर से ढाबे तक कब और कैसे पहुंची, उन्हें भी इसका अंदाजा नहीं है। इस मामले में पुलिस प्रियंका के परिजनों से पूछताछ कर रहा है।

तीन बच्चों का पिता था राजेश
मृतक राजेश तीन बच्चों का पिता था। वह गांव में ही ढाबा चलाकर परिवार पाल रहा था। घटना के बाद राजेश की पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस उसकी पत्नी से पूछताछ की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed