फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dhaba operator assaulted and robbed by showing gun

गन प्वाइंट पर ढाबा संचालक से मारपीट व लूटपाट

Sun, 17 Jul 2022 06:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 06:57 PM IST
विज्ञापन
Dhaba operator assaulted and robbed by showing gun
गुरुग्राम। मानेसर क्षेत्र में बदमाशों ने बंदूक दिखाकर एक ढाबा संचालक के साथ मारपीट कर और उसे घायल कर 35 हजार रुपये लूट लिए। ढाबा संचालक देर रात बाइक से अपने घर जा रहा था। घायल को उपचार के लिए सेक्टर दस के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घायल के बयान पर मानेसर थाना पुलिस मामला दर्ज करके जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कुकरोला पचगांव निवासी शिवाजी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसका एनएच- 48 पर राजपूत नाम से ढाबा है। वह शनिवार की रात करीब सवा बारह बजे ढाबे से घर जा रहा था। कुछ ही दूरी पर उसे कुकरोला के दो युवक मिले। उन्होंने शिवाजी की बाइक को रुकवाते हुए पूछा कि हमें जानते हो। उसने बदमाश युवकों से पीछा छुड़ाने के लिए बोला कि नहीं जानता। जिस पर युवकों ने फोन कर दो युवकों को और बुला लिया और कहा कि अभी जान जाओगे। युवकों ने बंदूक की बट शिवाजी के सिर में मारी, जिससे उसके सिर से खून बहने लगा। युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर नीचे गिरा दिया और 35 हजार रुपये लूट लिए। आरोपियों से जान बचाने के लिए बाइक उठाकर ढाबे की ओर भागा। जिस पर बदमाश भी पचगांव की ओर चले गए। शिवाजी को उपचार के लिए गुड़गांव के सेक्टर-10 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने आरोपियों की पहचान कुकरोला के सौरभ, राहुल, चांदला के मोहित व फजलवास के मोहित के रूप में की है। मानेसर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed