फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   dfgsfd

Gurugram News: सिविल हॉस्पिटल मांडीखेड़ा में शुरू हुई कल्चर जांच सुविधा, संक्रमण की पहचान होगी और भी आसान

Fri, 02 Jan 2026 04:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 04:46 PM IST
विज्ञापन
dfgsfd
संवाद न्यूज एजेंसी नूंह। सिविल हॉस्पिटल मांडीखेड़ा की प्रयोगशाला में एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम के तहत मरीजों के लिए माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा कल्चर जांच की सुविधा शुरू कर दी गई है। इस नई सुविधा के आरंभ होने से अब न केवल मरीजों के विभिन्न प्रकार के सैंपलों की जांच संभव होगी, बल्कि पानी के सैंपलों का भी कल्चर टेस्ट किया जाएगा। इससे संक्रमण से जुड़ी बीमारियों का समय रहते सटीक पहचान कर उचित उपचार सुनिश्चित किया जा सकेगा।
विज्ञापन


जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस सुविधा का लाभ केवल सिविल हॉस्पिटल मांडीखेड़ा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के मरीजों को भी इसका सीधा फायदा मिलेगा। गौरतलब है कि एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा वर्ष 2004 में शुरू किया गया एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रम है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मनप्रीत ने बताया कि सिविल सर्जन डॉ. सर्वजीत थापर, उप सिविल सर्जन डॉ. विशाल सिंगला के अथक प्रयासों से जिले की लैब में यह महत्वपूर्ण सुविधा शुरू हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed