फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   dfgsdg

Gurugram News: उद्घाटन को तैयार बाईपास, शहर को मिलने वाली है रफ्तार की सौगात

Thu, 06 Nov 2025 05:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 05:44 PM IST
विज्ञापन
dfgsdg
- 59 करोड़ से बन रहे हथीन बाईपास का 95 प्रतिशत काम संपन्न, करीब दो लाख की आबादी को मिलेगा सीधा लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हथीन। लंबे इंतजार के बाद हथीन बाईपास का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। 59 करोड़ रुपये के बजट से बन रहे इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का 95 प्रतिशत काम संपन्न हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने बाईपास पर संकेतक बोर्ड, साइनेज और अन्य आवश्यक चिह्न लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। अधिकारियों का अनुमान है कि शीघ्र ही इसका उद्घाटन हो सकता है, जिसके बाद वाहन यहां फर्राटा भरने लगेंगे। इस बाईपास के चालू होने से हथीन शहर और आसपास की करीब दो लाख की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।
बस अड्डा क्षेत्र, अनाज मंडी और मुख्य बाजार में आए दिन लगने वाले जाम से स्थायी मुक्ति मिल सकेगी। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ विपिन व्यास ने बताया कि निर्माण एजेंसी की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गई है। बाईपास की कुल लंबाई पांच किलोमीटर 670 मीटर है। इसके लिए 42 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया था। अब तक 95 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। यह बाईपास हथीन-पलवल स्टेट हाईवे पर मलोखड़ा गांव के निकट से शुरू होकर रीण्डका रोड, गहलब रोड, कौंडल रोड, मानपुर रोड, कोट रोड और उटावड़ रोड को आपस में जोड़ेगा।
विज्ञापन


यातायात होगा सुगम : बाईपास के बनने से हथीन शहर सहित आसपास के गांवों में यातायात सुगम होगा, जिससे व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान बनेगी। बाईपास के चालू होने से हथीन शहर में वाहनों की भीड़भाड़ कम होगी। वर्तमान में मुख्य सड़क पर ट्रक, बसें और अन्य भारी वाहन गुजरने से जाम की समस्या गंभीर हो जाती है। अनाज मंडी और बस अड्डा क्षेत्र में तो स्थिति और भी विकट रहती है। नए बाईपास से भारी वाहन शहर की सीमा से बाहर रहेंगे, जिससे स्थानीय निवासियों को राहत मिलेगी। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि ईंधन की खपत और प्रदूषण में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूरज पांडे ने अपनी टीम के साथ बाईपास का दौरा कर निर्माण कार्य का जायजा लिया। विभिन्न स्थलों पर निरीक्षण के दौरान उन्होंने संतोष जताया। पांडे ने कहा कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर बाईपास का उद्घाटन कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने इसे क्षेत्र की जनता के लिए बड़ा तोहफा बताया।




दो दशक से हो रही थी मांग : उल्लेखनीय है कि हथीन बाईपास की मांग पिछले दो दशकों से उठ रही थी। वर्ष 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसकी घोषणा की थी, लेकिन भूमि अधिग्रहण, बजट और अन्य कारणों से कार्य लंबे समय तक अटका रहा। अब जाकर यह सपना साकार होने की कगार पर है। बाईपास से हथीन शहर के अलावा रीण्डका, गढ़ी विनोदा, गहलब, कौंडल, मोहदमका, अंधरोला, गुराक्सर, खिल्लुका, पचानका, मलोखड़ा, ममोलाका, भंगुरी आदि गांवों की आबादी को प्रत्यक्ष लाभ होगा। वाहन अब शहर की भीड़ में नहीं फंसेंगे, जिससे दैनिक जीवन सुचारु रूप से चलेगा। लोक निर्माण विभाग ने आश्वासन दिया है कि शेष कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article