फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   dfgfsd

Gurugram News: आईएएस में चयनित अर्जुन सिंह मरनाल का नगीना में हुआ सम्मान

Sun, 14 Jun 2026 04:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 04:28 PM IST
विज्ञापन
dfgfsd
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नगीना। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में चयनित होने पर पूर्व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) अर्जुन सिंह मरनाल का ब्राह्मण समाज जागृति समिति द्वारा ब्राह्मण चौपाल, नगीना में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोगों ने उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया तथा भगवान परशुराम का चित्र भेंट कर शुभकामनाएं दीं। समारोह को संबोधित करते हुए अर्जुन सिंह मरनाल ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और कठिन परिश्रम सबसे महत्वपूर्ण आधार हैं। उन्होंने युवाओं से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने तथा निरंतर प्रयास करते रहने का आह्वान किया। ब्राह्मण समाज जागृति समिति के अध्यक्ष पंडित बाबूराम शर्मा और पंडित नंदकिशोर शर्मा ने बताया कि अर्जुन सिंह मरनाल वर्ष 2023-24 के दौरान नगीना में बीडीपीओ के पद पर कार्यरत रहे थे। उनके कार्यकाल में ब्राह्मण समाज चौपाल का उद्घाटन भी हुआ था, जिसके कारण उनका क्षेत्र और समाज से विशेष जुड़ाव बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed