फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Deputy mayor election stuck due to caste equations

Gurugram News: जातियों के समीकरण बिठाने को अटका डिप्टी मेयर चुनाव

Tue, 09 Sep 2025 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Deputy mayor election stuck due to caste equations
जातिगत आधार पर नगर निगम के सदन के चुनाव में समीकरण बिठाने में हो रही है देरी
विज्ञापन

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के चयन के बाद चुनाव पर नजर




अमर उजाला ब्यूरो



गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम के सदन में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चयन में जातिगत संख्या बल आड़े आ रही है। मानेसर, सोहना, पटौदी में हुए चयन के बाद गुरुग्राम नगर निगम में अलग जाति का चयन करना पार्टी के लिए सवाल बना हुआ है। एक बार चुनाव ही तारीख तय होने के बाद गुटबाजी के चलते चुनाव को स्थगित करना पड़ा था। नगर निगम में पार्षदों की संख्या अहीर, जाट, गुजर की है।
राजनीतिक सूत्रों की मानें तो अभी सितंबर माह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन होना है। उसके बाद हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष का भी चयन होने का समय है। यहां तक सब कुछ ठीक होने के बाद पार्टी अपने सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के नाम ही घोषणा करेगी। पार्टी में चली आ रही गुटबाजी का असर व्यापक स्तर पर न दिखे इसलिए नगर निगम के दोनों बड़े पदों के नाम के चयन की घोषणा नहीं की जा रही है। नगर निगम सदन में 36 पार्षदों की संख्या है। तीन पार्षद सरकार की ओर से मनोनीत होकर आए हैं। यहां पर महिलाओं की संख्या 9 है। अहीर -9, जाट-7, गूजर- 5, ब्राह्मण- 2, दलित -4 , सैनी -2, राजपूत-2, पंजाबी-2, सुनार, एक, बनिया-एक, नाई-एक हैं। केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के गुट से लोग इस पद के प्रबल दावेदार हैं। वहीं दूसरी ओर कैबिनेट मंत्री राव नरबीर के समर्थक अपना दावा करते हैं। कई पार्षद ऐसे हैं जो सदन में चार से पांचवीं बार पहुंचे हैं। ऐसे में पार्टी चुनाव व टकराव से बचना चाहती है।
विज्ञापन



फाइनेंस कमेटी के सदस्य का हो चुका है चुनाव
गुरुग्राम। नगर निगम के सदन की बैठक के दौरान दो पार्षदों को फाइनेंस कमेटी का सदस्य चुना जा चुका है जिसके चलते विकास कार्य में कोई परेशानी नहीं आ रही है। इसके लिए पार्षद अनूप और सुंदर पार्षद को सर्व सम्मति से चुना गया है। यह दो नाम ऐेसे हैं जो सदन में पुराने थे और अलग-अलग पद के दावेदार भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed