{"_id":"674fed4cc5d63e5da90444b5","slug":"demand-raised-to-hang-the-accused-of-rape-and-murder-of-an-innocent-child-gurgaon-news-c-1-1-noi1188-2381271-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मासूम से दुष्कर्म व हत्या के आरोपी को फांसी की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मासूम से दुष्कर्म व हत्या के आरोपी को फांसी की उठी मांग
विज्ञापन
पिनगवां। साढ़े तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म व हत्या की घटना से क्षेत्र के लोगों में काफी रोष है। लोग इस घटना की निंदा करते हुए मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर जल्द सजा की मांग की है। लोगों का कहना आगे से ऐसी घटना न हो, इसके लिए आरोपी को फांसी की सजा दी जाए।
ग्रामीणों ने कहा कि आरोपी हरीचंद द्वारा मासूम के साथ दुष्कर्म व हत्या की घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में खासी नाराजगी है। सोशल मीडिया से लेकर चौक चौराहों पर इस घटना पर चर्चा करते हुए लोग फांसी की मांग कर रहे हैं। चर्चा है कि इस तरह की घटनाओं पर जब तक अंकुश नहीं लग सकता, जब तक दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई न हो। ऐसे आरोपी को फांसी से कम सजा नहीं होनी चाहिए। ताकि ऐसा करने वाले एक बार नहीं हजार बार सोचे। संवाद