फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Demand for regular recruitment on the posts of assistant professor in colleges

Gurugram News: कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर के पदों पर नियमित भर्ती की मांग

Mon, 04 Dec 2023 11:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Demand for regular recruitment on the posts of assistant professor in colleges
नियमित भर्ती के लिए रोष प्रदर्शन की तैयारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा एसपायरिंग असिस्टेंट प्रोफेसर एसोसिएशन की ओर से राजकीय कॉलेज में सहायक प्रोफेसरों के पदों पर नियमित भर्ती की मांग की है। इसके लिए आगामी 12 दिसंबर को पंचकूला में रोष प्रदर्शन निकालने की तैयारी में है।
हापा के संस्थापक सदस्य व हरियाणा राजकीय कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन के पूर्व प्रादेशिक उपाध्यक्ष प्रोफेसर सुभाष सपड़ा ने बताया कि प्रदेश में करीब 60 फीसदी पद रिक्त हैं। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2019 में कुल 524 पदों पर कुछ विषयों के लिए सहायक प्रवक्ता पद पर नियमित भर्ती निकाली थी। इसके बाद उच्च न्यायालय में हलफनामा देकर बताया कि राजकीय कॉलेजों में सहायक प्रवक्ता के कुल 8137 पद स्वीकृत हैं। इसमें से 4738 पद रिक्त हैं। ऐसे में करीब 60 फीसदी पदों पर भर्ती होनी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार भर्ती नियमों में संशोधन का हवाला देकर लगातार भर्ती प्रक्रिया टाल रही है। प्रोफेसर सुभाष सपड़ा ने बताया कि प्रदेश के राजकीय कॉलेजों के करीब 2000 एक्सटेंशन लेक्चर बिना किसी पारदर्शी प्रक्रिया के काम कर रहे हैं। कुछ एक्सटेंशन लेक्चरर की योग्यता भी संदिग्ध है। आज के समय में शिक्षित युवा बेरोजगार घूम रहा है, जबकि कई अयोग्य लोग एक्सटेंशन लेक्चरर के रूप में सेवा दे रहे हैं। दूसरी ओर सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों को समायोजित करने के बजाय सरकार ऐसे शिक्षण संस्थानों में कार्यरत स्टाफ को समायोजित करने में जुटी है। इसके कारण प्रदेश के योग्य युवाओं में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोफेसर सुभाष सपड़ा ने बताया कि कई बार मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री व राज्यपाल के नाम भी रेगुलर भर्ती के लिए ज्ञापन दिया जा चुका है। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में हापा के बैनर तले अब सैकड़ों शिक्षित युवा अभ्यर्थी पंचकूला व चंडीगढ़ में पक्की भर्ती की मांग को लेकर मौन जुलूस निकालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed