फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Demand for DAP and Urea increased, fertilizer missing from government centers

Gurugram News: डीएपी-यूरिया की बढ़ी मांग, सरकारी केंद्रों पर खाद नदारद

Wed, 08 Oct 2025 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Demand for DAP and Urea increased, fertilizer missing from government centers
किसान महंगे दामों पर खरीदने को मजबूर, निजी दुकानदारों पर कालाबाजारी के आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। नूंह जिले में डीएपी और यूरिया खाद की मांग तेजी से बढ़ गई है लेकिन सरकारी बिक्री केंद्रों पर खाद न मिलने से किसान परेशान हैं। मजबूरी में उन्हें निजी दुकानदारों से खाद खरीदनी पड़ रही है। किसानों का आरोप है कि दुकानदार उनसे मनमाने दाम वसूल रहे हैं।

किसानों के अनुसार, सरकार द्वारा डीएपी खाद की कीमत 1350 रुपये प्रति बैग और यूरिया की कीमत 270 रुपये तय की गई है। इसके बावजूद बाजार में डीएपी 1800 से 1850 रुपये तक और यूरिया 400 रुपये तक में बेची जा रही है। किसानों का कहना है कि यह सीधे तौर पर कालाबाजारी है लेकिन विभाग के अधिकारी कार्रवाई करने में लापरवाह बने हुए हैं।बीसरू, झारोकड़ी, नवलगढ़, जमालगढ़, भूरियाकी, इंदाना और पापड़ा समेत कई गांवों के हाजी सहूद, अख्तर हुसैन, ताहिर हुसैन, तोसिफ खान, जान मोहम्मद, आसिफ, अंसार अख्तर और अरशद एडवोकेट ने बताया कि बुवाई के सीजन में खाद की कमी ने परेशानी बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि पुन्हाना की सरकारी दुकानों पर खाद उपलब्ध नहीं है जबकि निजी दुकानदारों ने अपने गोदामों में डीएपी खाद का स्टॉक छिपाकर रखा हुआ है ताकि खाद की कालाबाजारी की जा सके।
विज्ञापन


वर्जन

किसानों को सतर्क रहने की जरूरत है। किसान जब भी किसी दुकान से खाद खरीदें तो बिल अवश्य लें। बिना बिल के विभाग कार्रवाई नहीं कर सकता। अगर पुन्हाना क्षेत्र में कालाबाजारी की शिकायत मिलती है तो जांच कर ऐसे दुकानदारों के लाइसेंस रद्द किए जाएंगे। -सुनील कुमार, खंड कृषि अधिकारी, पुन्हाना
विज्ञापन
विज्ञापन




फोटो कैप्शन- निजी दुकान पर रखे खाद के बैग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed