फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dean professor arrested for harassing female assistant professor

Gurugram News: महिला सहायक प्रोफेसर के उत्पीड़न के आरोप में डीन प्रोफेसर गिरफ्तार

Tue, 18 Jul 2023 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Dean professor arrested for harassing female assistant professor
दो माह पहले ही सभी जिम्मेदारियों से किया जा चुका है मुक्त
विज्ञापन


अदालत से भी नहीं मिली थी राहत


अमर उजाला ब्यूरो



गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय की महिला सहायक प्रोफेसर के यौन उत्पीड़न के आरोप में डीन प्रोफेसर डाॅ. धीरेन्द्र कौशिक को महिला थाना सेक्टर-51 की पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रोफेसर को पहले ही विश्वविद्यालय ने सभी प्रशासनिक पदों से मुक्त कर दिया था।

सहायक प्रोफेसर ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि तत्कालीन डीन डॉ. धीरेंद्र कौशिक द्वारा उसके साथ बार-बार दुर्व्यवहार और छेड़छाड़ की गई। आरोप है कि वह एक बार ट्रैफिक जाम में फंसने के कारण 15 मिनट देर पहुंची थी। इस बात पर भी उसका शारीरिक शोषण करने का प्रयास किया था। बीती 28 अप्रैल को बिना किसी कारण क्लर्क के कमरे में बुलाया। उसी समय दो क्लर्क कमरे से बाहर चले गए और महिला व डॉ. कौशिक कमरे में अकेले थे। उसने स्थिति का फायदा उठाया और महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। आरोपी ने धमकी भी दी कि वह दो और मेमो जारी करने के बाद उसे टर्मिनेट करवा देगा। महिला की शिकायत के बाद महिला पुलिस स्टेशन, सेक्टर 51 में डॉ. धीरेंद्र कौशिक के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने छानबीन के बाद उसे सोमवार को गिरफ्तार किया है। अदालत से उसकी अग्रिम जमानत खारिज हो चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed