फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Deadly attack on police party that went to catch cow smugglers

गो तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला, होमगार्ड घायल

Wed, 23 Feb 2022 11:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on police party that went to catch cow smugglers
फिरोजपुर झिरका। थाना अंतर्गत गांव मंहू में गो तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर पथराव कर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। गोहत्यारों द्वारा किए गए पथराव में जहां पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं एक होमगार्ड के जवान को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मीट बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कई आरोपी पुलिस पर हमले के दौरान भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने इस मामले में लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक अरविंद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को बुधवार को सूचना मिली कि तौफीक नाम का एक युवक अपनी मोटरसाइकिल पर मीट को लादकर उसे बेचने के लिए साकरस के रास्ते चितौड़ा की ओर जाने वाला है। सूचना के आधार पर रास्ते पर नाकाबंदी की गई। पुलिस को सामने से एक व्यक्ति बाइक पर सवार होकर आता दिखाई दिया। शक की बिना पर युवक को रोका गया तो उसकी बाइक पर लदी बोरियों में मीट मिला। आरोपित से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि यह मीट उसने हसीन से लिया है। हसीन, मुन्ना, आमीन, सद्दाम तथा फारुक मंहू के पहाड़ पर मीट बेचने का काम कर रहे हैं। पकड़े गए आरोपी तौफीक की निशानदेही पर उस स्थान पर दबिश दी गई तो आरोपित के 8 से 10 अन्य साथियों ने पुलिस पार्टी पर पथराव कर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस पर किए गए हमले के दौरान तौफीक नाम का आरोपी मौके भागने में कामयाब हो गया। पथराव के बीच पुलिस के जवानों ने बहादुरी का परिचय देते हुए हसीन नाम के एक आरोपी को मौके से दबोच लिया। अन्य साथी फरार हो गए।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है। एक मोटरसाइकिल को मांस सहित बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में लगभग एक दर्जन से भी अधिक नामजद आरोपियों पर पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने तथा सीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed