फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Deadly attack on gym operator, 12 youths beat him with sticks

Gurugram News: जिम संचालक पर जानलेवा हमला, 12 युवकों ने लाठी-डंडों से पीटा

Sun, 31 May 2026 08:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on gym operator, 12 youths beat him with sticks
रंजिश में वारदात की आशंका, गंभीर रूप से घायल पीड़ित का इलाज जारी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। वार्ड नंबर-18 निवासी जिम संचालक राजेंद्र सैनी पर करीब 12 युवकों ने शनिवार को हमला कर दिया। हमले में जिम संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिल गई है लेकिन पीड़ित बयान देने की हालत में नहीं है। पीड़ित के बयान दर्ज करने के बाद आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार राजेंद्र सैनी शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे पुराने लेबर चौक से फव्वारा चौक की ओर जा रहा था। रास्ते में वह अपनी बाइक रोककर फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान अचानक लगभग 12 युवक वहां पहुंच गए और लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने राजेंद्र को बाइक से उतरने तक का मौका नहीं दिया और उस पर ताबड़तोड़ वार किए। आरोपियों में से दो युवकों ने अपने चेहरे पर काला कपड़ा बांध रखा था।
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर घटनास्थल की ओर दौड़े जिसके बाद हमलावर अपनी बाइक और स्कूटी लेकर मौके से भाग गए। घायल के परिजनों ने बताया कि वह कस्बे में जिम संचालित करता है और कारोबार को लेकर कुछ लोगों से उसकी पुरानी रंजिश चल रही है। परिजनों ने रंजिश में हमले की आशंका जताई है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पीड़ित के बयान दर्ज होने के बाद ही मामला साफ होगा और आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
घायल जिम संचालक की ओर से अभी तक औपचारिक बयान दर्ज नहीं कराया गया है। बयान मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की पहचान की जाएगी और दबिश देकर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। - राजबीर सिंह, शहर चौकी प्रभारी
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed