{"_id":"6a1c4dcf3fd5ff42f7007ad5","slug":"dead-body-of-an-elderly-woman-found-in-a-decomposed-condition-in-the-bathroom-of-the-housedead-body-of-an-elderly-woman-found-in-a-decomposed-condition-in-the-bathroom-of-the-house-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-89856-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: घर के बाथरूम में सड़ी-गली हालत में मिला बुजुर्ग महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: घर के बाथरूम में सड़ी-गली हालत में मिला बुजुर्ग महिला का शव
विज्ञापन
बेटी के साथ मकान में रहती थी महिला, 28 मई को दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
डीएलएफ फेज-2 थाने की पुलिस कर रही मामले की छानबीन
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-2 थाना क्षेत्र के एक मकान की दूसरी मंजिल के बाथरूम में 30 मई की शाम को एक महिला का शव सड़ी-गली हालत में मिला। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। महिला अपनी बेटी के साथ मकान में रहती थी। बेटी ने 28 मई को थाने में अपनी मां की गुमशुदगी की शिकायत की थी। जिसके आधार पर प्राथमिकी भी दर्ज की गई। डीएलएफ फेज-2 थाने की पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
महिला की पहचान डीएलएफ फेज-2 निवासी रीटा बक्शी (74) के रूप में हुई है। बेटी रजनी बक्शी ने गुमशुदगी दर्ज कराते हुए 28 मई को बताया था कि उनकी मां 25 मई से लापता हैं। शिकायत के बाद पुलिस दो बार उनके घर गई, लेकिन महिला के बारे में काेई जानकारी नहीं मिली। 30 मई की शाम को घर से बदबू आने के बाद पुलिस को सूचना दी गई तो महिला का शव सड़ी-गली हालत में दूसरी मंजिल पर बने बाथरूम में मिला। पुलिस को आशंका है कि महिला पैर फिसलने से बाथरूम में गिरने से सिर पर चोट लगी व मौत हो गई। पुलिस विभिन्न बिंदुओं से मामले की जांच कर रही है। इसके बारे में महिला की बेटी से पूछताछ के अलावा पड़ोसियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
-- --
शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। - कृष्ण कांत, इंस्पेक्टर व प्रभारी, डीएलएफ फेज-2 थाना