{"_id":"612a3a468ebc3e79e03e8de1","slug":"dalit-samaj-and-bhim-army-raised-slogans-against-the-station-in-charge-gurgaon-news-noi601486639","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित समाज और भीम आर्मी ने की थाना प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित समाज और भीम आर्मी ने की थाना प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोहना। सोहना के दलित समाज और भीम आर्मी के कुछ लोगों ने सीमा डागर एडवोकेट के नेतृत्व में एकत्रित होकर रोष मार्च निकाला और थाने पहुंचे। जहां दलित समाज के लोगों ने एसएचओ के खिलाफ नारेबाजी और उनके तबादले की मांग की। एसीपी संदीप मलिक अतिरिक्त फोर्स के साथ मोर्चा संभाले हुए थे।
थाने के दोनों ओर बैरिकेड लगाकर रास्ते बंद किये हुए थे। जैसे ही भीम आर्मी व दलित समाज के लोग थाने के सामने पहुंचे। एसएचओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचीं सीमा डागर ने बताया कि 25 अगस्त को थाना प्रभारी का उनके प्रति व्यवहार अच्छा नहीं था। दोनों पक्षों के लोग जब थाने पहुंचे तो उन्होंने सुनवाई न करते हुए अभद्र व्यवहार करते हुए उन्हें लॉकअप में बंद कर दिया। जोकि निंदनीय है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी संदीप मलिक स्वयं मौके पर पहुंचे। जहां समाज के लोगों ने ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन करने वालों ने चेतावनी दी कि तबादला नहीं किया तो समाज के लोग प्रतिदिन भूख हड़ताल पर बैठेंगे। वहीं, इस मामले को लेकर एसीपी का कहना है कि कुछ लोगों ने मांग की है कि स्थानीय पुलिस ने जो एक्शन लिया है वह गलत था। दोनों पक्षों का समझौता हो गया था। महिला के साथ अभद्र व्यवहार को लेकर कहा कि यह मेरे संज्ञान में नहीं है। ऐसा पाया गया तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।