फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   cyber fraud

Gurugram News: मोबाइल पर एनीडेस्क ऐप से हो सकती है साइबर ठगी, रहें सतर्क

Wed, 20 Aug 2025 04:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 04:36 PM IST
विज्ञापन
cyber fraud
- साइबर अपराध से संबंधित किसी प्रकार की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर अपने शिकायत रजिस्टर्ड कराएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। पुलिस अधीक्षक नूंह राजेश कुमार ने बताया कि ज्यादातर लोग ऑनलाइन खरीदारी या खाते से पैसे ट्रांसफर करने के लिए मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करते हैं। साइबर ठग पैसे हड़पने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। आप किसी भी दूरस्थ डेस्कटॉप एप को अपने डिवाइस में डाउनलोड न करें। किसी भी व्यक्ति को अपनी आईडी, पासवर्ड, पिन, खाता संख्या आदि की जानकारी न दें। उन्होंने एनीडेस्क नाम के एक रिमोट डेस्कटॉप एप के बारे में लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि अगर मोबाइल पर किसी सोशल मीडिया के जरिए एनीडेस्क मोबाइल एप का लिंक फॉरवर्ड होकर आ जाए तो उस पर क्लिक करने से बचें। यह एप बैंक खाते के लिए घातक हो सकता है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साइबर अपराध से बचाव का केवल एक मात्र उपाय जागरूकता है। इंटरनेट का इस्तेमाल करते हुए पूरी सावधानी और सतर्कता बरतें। इसके बावजूद भी यदि कोई साइबर अपराध का शिकार हो जाता है तो साइबर अपराध से संबंधित किसी प्रकार की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 और साइबर क्राइम पोर्टल https://cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट कर नजदीकी थाने में शिकायत दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed