फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   customer beat up shopkeeper In Gurugram over price of tomato expensive

भाव सुन भड़का विक्रम: महंगा लगा टमाटर तो दुकानदार को बुरी तरह पीटा, जो भी आया बचाने उसे भी धुना

Sat, 18 Feb 2023 09:44 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 18 Feb 2023 09:44 PM IST
सार

अमन ने पुलिस को बताया कि उन्होंने जेल मोड के सब्जी मंडी में सब्जी की दुकान है। बुधवार रात करीब आठ बजे धुमसपुर निवासी विक्रम आया। उसने टमाटर का भाव पूछा। मैंने उसे भाव बताया तो उसने कहा की टमाटर महंगे हैं। मैंने उसे कहीं ओर से टमाटर लेने के लिए बोल दिया। 

विज्ञापन
customer beat up shopkeeper In Gurugram over price of tomato expensive
टमाटर विक्रेता - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

टमाटर के भाव ज्यादा लगने पर एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर बुधवार को दुकानदार के साथ मारपीट की। आरोपियों ने उसे ऑटो से उतारकर उसके साथ मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-65 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

टिकली रोड निवासी अमन ने पुलिस को बताया कि उन्होंने जेल मोड के सब्जी मंडी में सब्जी की दुकान है। बुधवार रात करीब आठ बजे धुमसपुर निवासी विक्रम आया। उसने टमाटर का भाव पूछा। मैंने उसे भाव बताया तो उसने कहा की टमाटर महंगे हैं। मैंने उसे कहीं ओर से टमाटर लेने के लिए बोल दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह गाली देते हुए थप्पड़ मारने लगा। जब वह ऑटो से उल्लावास की तरफ जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर ऑटो से उतारकर मारपीट करनी शुरू कर दी। पीड़ित का चचेरा भाई जब उसे छुड़ाने लगा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed