{"_id":"6a5a49440dcd2bc9d704abe3","slug":"criminals-stole-jewellery-cash-and-laptop-worth-lakhs-of-rupees-from-the-house-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-94796-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: घर से बदमाशों ने चुराए लाखाें रुपये के गहने, नकदी व लैपटॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: घर से बदमाशों ने चुराए लाखाें रुपये के गहने, नकदी व लैपटॉप
विज्ञापन
पीड़िता की शिकायत पर न्यू कॉलोनी थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
गुरुग्राम। न्यू कॉलोनी थाना के अंतर्गत मदनपुरी स्थित एक घर से बदमाशों ने लाखाें रुपये कीमत के गहने, नकदी व लैपटॉप चोरी कर लिया। वारदात के दौरान पीड़ित युवती अपनी मां के पास गई हुई थी। पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ न्यू कॉलोनी थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
मदनपुरी गली नंबर-6 निवासी सारांशी शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे काउंसलर का काम करती हैं। 14 जुलाई को गांधी नगर में अपनी मां के पास गई थी। 16 जुलाई की दोपहर करीब 1.30 बजे वापस लौटी तो भूतल पर बने कमरे व अलमारी के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि सोने की दो जोड़ी बालियां, सोने का एक सिक्का, एक अंगूठी व एक पेंडेंट, चांदी की पायल व सिक्का चोरी हुए थे। इसके अलावा 20 हजार रुपये नकदी, एक लैपटॉप, एक आईफोन भी चोरी मिले। आशंका है कि चोरी करने वाला व्यक्ति छत के रास्ते से घर के अंदर घुसा होगा। चोरी की सूचना मिलने पर अर्जुननगर पुलिस चौकी से पुलिस माैके पर पहुंची और फिंगर प्रिंट व डाॅग स्क्वायड टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया।
-- --
घर से चोरी करने वालों की पहचान करने के लिए आसपास घरों व गलियों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। - नरेंद्र कुमार, जांच अधिकारी, अर्जुन नगर पुलिस चौकी