फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram woman jumps off running auto in fear of kidnapping tells horrific ordeal on twitter says broken better than

अपहरण के डर से ऑटो से कूदी महिला: दहलाने वाली आपबीती-गुम हो जाने से अच्छी हैं टूटी हड्डियां, हिम्मत...

Wed, 22 Dec 2021 01:46 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 22 Dec 2021 01:46 PM IST
सार

चालक की बदनीयती को भांप कर युवती ने हिम्मत दिखाकर चलते ऑटो से कूद गई। युवती पैदल घर पहुंची और ट्विटर पर पूरी घटना की शिकायत सीएम हरियाणा, डीसी गुरुग्राम समेत अन्य अफसरों  से की।

विज्ञापन
Gurugram woman jumps off running auto in fear of kidnapping tells horrific ordeal on twitter says broken better than
पीड़िता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला सुरक्षा के तमाम दावे करने के बाद भी महिलाएं गुरुग्राम में सुरक्षित नहीं हैं। रविवार दोपहर करीब 12.30 बजे सेक्टर 22 मार्केट से युवती ने पालम विहार स्थित घर जाने के लिए ऑटो लिया। ऑटो चालक ने युवती का अपहरण करने का प्रयास किया तो चालक को कई बार टोका।

विज्ञापन


चालक की बदनीयती को भांप कर युवती ने हिम्मत दिखाकर चलते ऑटो से कूद गई। युवती पैदल घर पहुंची और ट्विटर पर पूरी घटना की शिकायत सीएम हरियाणा, डीसी गुरुग्राम समेत अन्य अफसरों  से की। इसके बाद  पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने युवती को थाने बुलाकर बयान दर्ज कर  लिया है।
विज्ञापन


दिल्ली की एक निजी कंपनी में काम करने वाली युवती गुरुग्राम के पालम विहार में रहती है। ट्विटर पर लिखी आपबीती के मुताबिक, वह सोमवार करीब साढ़े 12 बजे सेक्टर 22 गुरुग्राम मार्केट के ऑटो स्टैंड से एक ऑटो घर जाने के लिए किया था। उनके पास नकदी नहीं थी इसके लिए उन्होंने चालक से पेटीएम पर रुपये देने की बात कही। ऑटो चालक मान गया और वह ऑटो में बैठ गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चालक ने ऑटो में धार्मिक संगीत लगाया हुआ था। आरोप है कि जिस सेक्टर के लिए उन्हें मुड़ना था चालक ने उस रास्ते के विपरीत ऑटो को मोड़ दिया। युवती ने चालक से पूछा, लेकिन वह सुनने के बजाए जोर जोर से भगवान का नाम लेने लगा।

युवती ने चालक को कई बार शोर मचाकर रोकने और गलत दिशा में जाने के लिए रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने सुना नहीं। युवती ने खुद का अपहरण होने की बात सोचकर हिम्मत कर तेज रफ्तार से चल रहे ऑटो से छलांग लगा दी।
 
 पालम विहार के थाना प्रभारी जितेंद्र यादव का कहना है कि युवती का बयान ले लिया  है। युवती ने किसी भी तरह की कार्रवाई करने की बात से इनकार कर दिया है। चालक को बुलाकर उसकी काउंसलिंग करने की बात कही है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

ऑटो से कूदने के बाद भी सहमी थी युवती
ऑटो से कूदने के बाद युवती काफी सहम गई। युवती ने कहा कि उसे नहीं पता कि इतनी हिम्मत कहां से आई। अपने सेक्टर की ओर चलने के दौरान वह बार-बार पीछे मुड़कर देखती रहीं। डर था कि कहीं आरोपी वापस न आ जाए। इसके बाद वह ई रिक्शा से घर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि उन्हें पछतावा है कि वह कूदने के बाद आरोपी ऑटो चालक का नंबर नहीं देख सकीं। भविष्य में ऐसे लोगों से सावधान रहने की बात कही। जिससे कि इस प्रकार की घटना अन्य किसी के साथ न घटे। युवती की ओर से ट्विटर पर लिखे घटनाक्रम को ढाई से तीन हजार लोगों ने शेयर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed