फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   सूरत नगर में एसएसटी ने पकड़ा शराब का नकली ठेका

सूरत नगर में एसएसटी ने पकड़ा शराब का नकली ठेका

Fri, 26 Apr 2019 11:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
सूरत नगर में एसएसटी ने पकड़ा शराब का नकली ठेका
नकली शराब के ठेके पर एसएसटी की टीम का छापा - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव को लेकर गुरुग्राम पुलिस की ओर से गठित स्टेटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए सूरत नगर में शराब का नकली ठेका पकड़ा। पुलिस ने वीडियोग्राफी कराते हुए ठेके से शराब जब्त कर आबकारी विभाग को सौंप दी। वहीं ठेके को सील कर दिया।

विज्ञापन

पुलिस की एसएसटी-1 एसी-77 को सूचना मिली कि दौलताबाद-धनवापुर रोड पर सूरत नगर में शराब का नकली ठेका संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर एसएसटी की टीम ने मौके पर पहुंच कर कर्मचारियों से लाइसेंस के कागजात मांगे।
विज्ञापन


लेकिन वह इसे उपलब्ध नहीं करा सके। टीम ने कार्रवाई करते हुए ठेके से 112 बोतल देसी शराब, 126 बोतल अंग्रेजी व 548 बीयर की बोतल जब्त की। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने ठेके को सील करते हुए शराब की बोतलों को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed