{"_id":"5bd5f42cbdec227eda030d9e","slug":"61540748332-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिओम ने साथियों संग की थी ओम स्वीट्स में फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरिओम ने साथियों संग की थी ओम स्वीट्स में फायरिंग
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिओम ने साथियों संग की थी ओम स्वीट्स में फायरिंग
गुरुग्राम। कौशल गैंग के गुर्गे हरिओम उर्फ टीटू ने रिमांड के दौरान अनेक वारदातें कबूल की हैं। इनमें पिछले दिनों ओम स्वीट्स में फायरिंग करने की वारदात भी शामिल है। अपराध शाखा सेक्टर-31 की टीम ने आरोपी को शुक्रवार देर रात काबू किया था। सूत्रों ने बताया कि आरोपी ने अपने साथियों संग वारदात को अंजाम देने की बात कबूली है। पुलिस आरोपी से अब निशानदेही करवाने में जुटी है। इसके अलावा मामले से जुड़े सबूतों को भी इसी रिमांड के दौरान एकत्र किया जाना है। शुक्रवार देर रात क्राइम यूनिट सेक्टर-31 ने सूचना के आधार पर कौशल गैंग के गुर्गे हरिओम उर्फ टीटू को सेक्टर-34 में नाके पर रुकवाने का प्रयास किया था जिसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आरोपियों ने बेरिकेड को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गए थे। कुछ दूर जाने पर हरिओम की गाड़ी अनियंत्रित होकर टकरा गई थी जिस पर वह गाड़ी छोड़कर भागने लगा। इस दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को अदालत से दो दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जा रही है। ब्यूरो