फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   घर में आग लगने से 1 व्यक्ति जिंदा जला, मौत

घर में आग लगने से 1 व्यक्ति जिंदा जला, मौत

Wed, 06 Mar 2019 11:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
घर में आग लगने से 1 व्यक्ति जिंदा जला, मौत

विज्ञापन
घर में आग लगने से एक व्यक्ति जिंदा जला
गुरुग्राम। न्यू कॉलोनी थाना क्षेत्र के विजय पार्क क्षेत्र में बुधवार अल सुबह घर में आग लगने से एक व्यक्ति जिंदा जल गया। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल की एक गाड़ी ने करीब 30 मिनट में आग पर काबू पाया। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे से जली अवस्था में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि परिजनों ने इस संदर्भ में कोई शिकायत नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, विजय पार्क निवासी ओम प्रकाश उर्फ बिट्टू (51) मंगलवार रात को घर पर अकेले थे। पहली मंजिल पर बने कमरे में वह सो गए थे। देर रात किसी चीज से घर में आग लग गई। आग के कारण धुआं भरने के कारण ओम प्रकाश उठ नहीं सके और बेहोश हो गए। बताया जा रहा है कि बुधवार अल सुबह करीब साढ़े 5 बजे आग की लपटें निकलने लगीं। धुएं के कारण दम घुटने पर आसपास रहने वाले लोग बाहर निकले तो उन्होंने दमकल व पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी। जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग बुझाती तब तक ओम प्रकाश जल चुके थे। सूचना मिलते ही ओम प्रकाश के परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर ओम प्रकाश के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि ओम प्रकाश शराब पीने का आदी था। ऐसे में माना जा रहा है कि शराब पीने के बाद ओम प्रकाश ने जलती हुई बीड़ी को फेंक दिया था, जिससे किसी चीज में आग लग गई। जिसके कारण घटना घटित हुई। जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त भूतल पर कोई नहीं था। पहली मंजिल पर बने कमरे में ओम प्रकाश अकेला सो रहे थे और दरवाजा अंदर से बंद था। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed