{"_id":"5bfdf258bdec2241ad18ad39","slug":"21543369304-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉयलेट में गैस लाइन में हुआ ब्लास्ट, बिजनेसमैन गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टॉयलेट में गैस लाइन में हुआ ब्लास्ट, बिजनेसमैन गंभीर
Updated Wed, 28 Nov 2018 07:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टॉयलेट के पीछे से गुजर रही पीएनजी लाइन फटी, झुलसा व्यक्ति गंभीर
-घटना 20 नवंबर की, हरियाणा सिटी गैस के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर सिटी के पॉश सेक्टर-15 पार्ट-2 में टॉयलेट से सटकर सीवर लाइन के साथ-साथ निकल रही पीएनजी पाइप लाइन फटने का मामला सामने आया है। घटना गत 20 नवंबर की है। पाइप लाइन फटने से टायलेट में बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया, जो अभी इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने शुरुआती जांच और पीड़ित की पत्नी के बयान के आधार पर गैस पाइप लाइन बिछाने वाली हरियाणा सिटी गैस कंपनी (एचसीजी) के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार सेक्टर-15 पार्ट-2 निवासी कारोबारी मोहित खंडेलवाल (35) टॉयलेट गए थे। एग्जॉस्ट फैन ऑन करते ही अचानक धमाके की आवाज आई। मोहित की पत्नी कुछ समझ पाती इससे पहले वह गंभीर हालत में किसी तरह बाहर निकले। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठे हो गए। मोहित को अस्पताल में दाखिल कराया गया। पीड़ित की पत्नी ने पुलिस को बताया कि फोर्टिस अस्पताल प्रबंधन ने उनके पति की हालत गंभीर होने का हवाला दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से 55 फीसदी झुलसे कारोबारी को प्राथमिक इलाज के बाद इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल ले जाया गया। मौके पर फायर ब्रिगेड और फॉरेंसिंक विशेषज्ञों की जांच के आधार पर हरियाणा सिटी गैस (एचसीजी) की पाइप लाइन में विस्फोट के शुरुआती सबूत बरामद हुए हैं।
शुरुआती जांच में यह आया सामने
पुलिस के मुताबिक घर में कारोबारी के साथ उसकी पत्नी अंशिता और दो बेटे मौजूद थे। जैसे ही एग्जॉस्ट फैन चलाया सीवरेज लाइन के रास्ते नीचे उससे सटी गैस की पाइप लाइन लीकेज होकर प्रेशर से ऊपर आई। मिथेन गैस का दबाव होने से तेज धमाका होकर आग लग गई।
विज्ञापन
एचसीजी प्रबंधन ने झाड़ा पल्ला
परिजनों का आरोप है कि इस संबंध में एचसीजी को सूचना देने के डेढ़ घंटे तक कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। जिसके बाद पुलिस के माध्यम से उन्हें बुलाया गया। उधर, घटना के बाद एचसीजी कंपनी प्रबंधन यहां से एयरटेल कंपनी की लाइन जाने का हवाला देते हुए पल्ला झाड़ रही है।
वर्जन-
शुरुआती जांच के आधार पर एचसीजी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही ठोस नतीजे पर पहुंचा जाएगा।
चंद्रप्रकाश, इंस्पेक्टर, सिविल लाइंस थाना पुलिस