{"_id":"5c6305f4bdec22738335f345","slug":"201549993460-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत पर मिला नवजात का शव, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छत पर मिला नवजात का शव, केस दर्ज
विज्ञापन
छत पर मिला नवजात का शव, केस दर्ज
गुरुग्राम। राजीव नगर में एक मकान की छत पर नवजात का शव पड़ा मिला। मकान मालिक ने छत पर शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सहायक उप निरीक्षक त्रिलोक चंद ने बताया कि राजीव नगर की गली नंबर 6 निवासी रमित यादव ने पुलिस को सूचना दी कि उनके घर की छत पर नवजात का शव पड़ा हुआ है। देखने में प्रतीत हो रहा है कि बच्चे को पैदा होते ही फेंक दिया गया। उसकी नाल भी नहीं काटी गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि बच्चा मृत पैदा हुआ था और उसकी पहचान छिपाने के लिए बच्चे को कोई छत पर रख गया है। उसकी नाल तक नहीं काटी गई है। मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
------