फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   पर्ची ने जोड़े कौशल गैंग से फायरिंग के तार

पर्ची ने जोड़े कौशल गैंग से फायरिंग के तार

Wed, 17 Oct 2018 06:12 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
पर्ची ने जोड़े कौशल गैंग से फायरिंग के तार
gun
गुरुग्राम सेक्टर-46 स्थित रेस्टोरेंट ओम स्वीट्स में बुधवार रात हुई हवाई फायरिंग के तार कौशल गैंग से जुड़े हैं। पुलिस को रेस्टोरेंट मैनेजर के पास मिली पर्ची में एक मोबाइल नंबर और हिंदी में लिखा थाईलैंड इस ओर इशारा कर रहा है। पुलिस की कई क्राइम यूनिट जांच में जुट गई हैं। बुधवार को पुलिस की सीआईए यूनिट के अलावा फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने भी मौका मुआयना किया। इस मामले में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में तीन बदमाश दिखे हैं। जिस पर पुलिस ने 5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन


मंगलवार रात करीब सवा सात बजे तीन युवक ओम स्वीट्स में घुसे। काउंटर पर मैनेजर के बारे में पूछा। मैनेजर श्रीराम परिहार के पास पहुंचकर एक पर्ची थमाते हुए कहा कि इसे सेठजी को दे देना। मैनेजर ने पर्ची खोली और पूछा, कौन से वाले सेठजी को देनी है इतना सुनते ही युवकों ने दस राउंड से ज्यादा हवाई फायरिंग की और फरार हो गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पर्ची में हिंदी में थाइलैंड लिखकर मोबाइल नंबर लिखा हुआ है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, पर्ची में लिखा थाइलैंड गैंगस्टर कौशल के गैंग की ओर इशारा कर रहा है। चूंकि हाल में कौशल के भाई अमित की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को कौशल के थाईलैंड में होने के इनपुट मिले थे। डीसीपी क्राइम सुमित कुमार ने कहा कि इस घटना में किसी गैंग के शामिल होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed