{"_id":"5a0b30204f1c1b156b8b5da8","slug":"161510682656-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के साथ बेटे के दोस्त ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के साथ बेटे के दोस्त ने किया दुष्कर्म
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
महिला के साथ बेटे के दोस्त ने किया दुष्कर्म
- दोस्त के घर पर न होने का उठाया फायदा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गांव भांगरौला में किराए पर रहने वाली महिला के साथ बेटे के दोस्त द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत महिला ने खेड़कीदौला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मध्यप्रदेश निवासी करीब 50 वर्षीय महिला अपने बेटे के साथ गांव भांगरोला में रहती है। दोनों मजदूरी करते हैं। उनके साथ उनके गांव का ही एक अन्य व्यक्ति रहीस खान भी रहता है। रहीस खान (35) और महिला का बेटा (24) दोनों ही दोस्त बताए जा रहे हैं। वह भी उनके साथ मजदूरी ही करता है। आरोप है कि कुछ दिन पहले महिला का बेटा घर पर नहीं था। जब वह अपने कमरे में पहुंची तो उसने देखा कि वहां रहीस खान शराब पी रहा है। उसने विरोध किया तो उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। पहले तो वह लोक लाज की शर्म से चुप रही, लेकिन बाद में हिम्मत करके खेड़कीदौला थाने पहुंच गई। यहां उसने पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है। खेड़कीदौला थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
-------